इस दुल्हन ने अपनी शादी में उड़ाए धुएं के छल्ले, देखते रह गए सभी रिश्तेदार, देखें वीडियो

हमें सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला है, जिसमें दुल्हन अपनी शादी में धुएं के छल्ले बनाती नजर आ रही है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

इस दुल्हन ने अपनी शादी में उड़ाए धुएं के छल्ले, देखते रह गए सभी रिश्तेदार, देखें वीडियो

भारतीय शादी त्योहार की तरह होती है, जिसमें 4 दिन पहले ही प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाते हैं। इन फंक्शन के दौरान दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार शादी में खूब मस्ती-मजाक करते हैं। इतना ही नहीं, कई शादी में कपल के रिश्तेदार या फिर खुद दूल्हा और दुल्हन कुछ ऐसा कर देते हैं, जिस वजह से वह शादी हमेशा चर्चा में रहती है। आज के दौर में दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी में कुछ नया और यूनिक करने की कोशिश करते हैं, जिसमें दुल्हन की ग्रैंड एंट्री से लेकर कपल का डांस तक शामिल है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन का अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया है।

dulhan

दरअसल, ‘official_niranjanm87’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से 29 मई 2021 को एक वीडियो शेयर किया गया था, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा और दुल्हन अपने परिवार के साथ टेबल पर बैठे हुए हैं और सभी खाना खा रहे हैं। लेकिन परिवार के बीच बैठी हुई दुल्हन सभी के सामने धुएं के छल्ले बना रही है और ये देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हैं। हालांकि, वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि, दुल्हन सिगरेट या फिर हुक्का पी रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। दुल्हन कोई पकवान खा रही है, जिससे धुंआ निकल रहा है और दुल्हन ने उस धुएं से छल्ला बनाया है।

(ये भी पढ़ें: बंगाली शादी के रीति-रिवाज: प्री से पोस्ट वेडिंग तक शादी में होती हैं इतनी दिलचस्प रस्में)

हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब किसी दुल्हन या फिर दुल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर यूं वायरल हो रहा है। इससे पहले भी एक दूल्हा-दुल्हन का मस्ती वाला वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों शादी के बाद की एक रोमांटिक रस्म को करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो में दुल्हन ने अपने मुंह से कोई खाने की चीज को पकड़ रखा था और दूल्हे राजा ने अपने हाथों को इस्तेमाल किए बिना उस चीज को अपने मुंह में लिया था। ये रोमांटिक रस्म महाराष्ट्रीयन शादियों में की जाती है। इस रोमांटिक वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया था।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपने वेडिंग सूट में कराई 'स्वर्ग के बगीचे' की कढ़ाई, दिखीं काफी यूनिक)

तो आपको दुल्हन का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis