By Shivakant Shukla Last Updated:
एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग शादी के करीब दो महीने बाद अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि, वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, रणबीर कपूर और आलिया ने पांच सालों की लंबी डेटिंग के बाद 14 अप्रैल 2022 को अपने घर पर बेहद प्राइवेट तरीके से शादी रचाई थी। शादी के बाद रणबीर और आलिया अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए हैं। हालांकि, वह शादी के बाद बहुत खुश हैं। इस बात का जिक्र रणबीर अपने कई इंटरव्यूज में कर चुके हैं।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग बीच वेकेशन कर रहीं एंजॉय, शेयर कीं रोमांटिक फोटोज)
अब आइए आपको आलिया का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, आलिया भट्ट ने 27 जून 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह हॉस्प्टिल के बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं और सामने स्क्रीन पर अल्टासाउंड में हार्ट की इमोजी बनाई गई है। वहीं, दूसरी फोटो में शेर और शेरनी अपने शावक के साथ दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट साझा करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि, वह गर्भवती हैं। फ्रेम में आलिया के साथ रणबीर भी दिख रहे हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।'
(ये भी पढ़ें- 'DID लिटिल मास्टर्स सीजन 5' के विजेता नोबोजीत नारजारी बोले- 'मेरे पापा अब मुझसे नाराज नहीं हैं')
बीते दिनों, हमें रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर लॉन्च से एक वीडियो मिला था। इस इवेंट में उन्होंने साझा किया था कि, साल 2022 उनके लिए बहुत भाग्यशाली रहा है, क्योंकि उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी कर ली है। एक्टर ने कहा था, "यह साल मेरे लिए बहुत अच्छा रहा है, क्योंकि मैंने शादी कर ली है। यह मेरी जिंदगी का बहुत ही खूबसूरत हिस्सा है। मैंने एक फिल्म में यह कहा था कि, 'शादी 50 साल के लिए दाल-चावल है, जब तक आप मर नहीं जाते।' लेकिन बॉस, जीवन में दाल चावल सबसे अच्छा है, इससे बेहतर और कुछ नहीं है। मेरे जीवन में, आलिया दाल-चावल में सभी मसाले, अचार, सब कुछ हैं। मैं अपने जीवन में उनसे बेहतर साथी नहीं पा सकता था।"
फिलहाल, हम भी रणबीर और आलिया को इस नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।