बी-टाउन का एक और कपल पैरेंट क्लब में शामिल हो चुका है। जी हां, ये कपल कोई और नहीं बल्कि अयाज खान (Ayaz Khan) और उनकी पत्नी जन्नत खान हैं। हाल ही में, दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वह एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। उनकी इस घोषणा के बाद से उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। अब कपल की खास दोस्त व एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने एक लवली नोट के साथ नए-नवेले पैरेंट्स को बधाई दी है।
बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अयाज और जन्नत द्वारा शेयर की गई उनकी न्यबोर्न बेबी की तस्वीर को ही साझा करते हुए लिखा, "वह यहां हम सभी के जीवन को प्यार और खुशियों से भरने आई हैं। मेरी प्यारी @jannatkhan1618 और मेरे सबसे प्यारे @ayazkhan701 को बधाई। देवी और दुआ के कारनामों को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। दो स्ट्रॉबेरी। #scorpio #capricorn।”
बता दें कि अयाज और जन्नत ने 21 दिसंबर 2022 की सुबह एक बच्ची का वेलकम किया। अयाज और जन्नत ने एक जॉइंट पोस्ट को शेयर करते हुए अपनी न्यूबोर्न बेबी की पहली झलक साझा की, साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ हुसैन खान रखा है। अयाज का बेटी के जन्म के बाद कैसा था रिएक्शन, जानने के लिए पढ़ें ये खबर
जानकारी के लिए बता दें कि अयाज खान टीवी के फेमस एक्टर हैं और उन्होंने बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर के साथ लोकप्रिय टीवी शो 'दिल मिल गए' में एक साथ काम किया है। ऐसे में अयाज और उनकी पत्नी जन्नत एक्ट्रेस बिपाशा के भी अच्छे दोस्त बन गए हैं। दोनों कपल्स को अक्सर पार्टी में साथ देखा जाता है।
बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने भी इस साल 12 नवंबर को अपने पहले बेबी का स्वागत किया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। वैसे, तो दोनों अपनी बेटी की झलकियां शेयर करते रहते हैं, लेकिन फैंस को अब तक देवी के चेहरे की एक झलक पाने का इंतजार है।
फिलहाल, हम भी अयाज और जन्नत को एक बार फिर से बधाई देते हैं। वैसे, बिपाशा के हार्दिक नोट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।