Anushka Sharma-Virat Kohli ने एंजॉय की डिनर डेट, वायरल फोटो में फैंस संग पोज देते आए नजर

बीती रात, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को अपने दोस्तों के साथ डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा गया।। आइए आपको फोटो दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Anushka Sharma-Virat Kohli ने एंजॉय की डिनर डेट, वायरल फोटो में फैंस संग पोज देते आए नजर

मशहूर इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बी-टाउन के पॉपुलर कपल हैं, जो अपनी केमिस्ट्री और बॉन्डिग के जरिए अपनी हर एक अपीयरेंस से फैंस का ध्यान खींच लेते हैं। अनुष्का और विराट दो बच्चों वामिका और अकाय के पैरेंट्स हैं। फरवरी 2024 में अनुष्का ने लंदन में अपने बेटे को जन्म दिया था। कुछ ही समय पहले अभिनेत्री भारत वापस लौटी हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस को अपने पति के साथ डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा गया।

अनुष्का-विराट ने एंजॉय की डिनर डेट

दरअसल, आईपीएल 2024 के खत्म होने के बाद विराट और अनुष्का को अपने दोस्तों के साथ में कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया। 28 मई 2024 को उन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया। 'विरुष्का स्टैन' नाम के एक 'एक्स' हैंडल द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में अनुष्का जहां व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आईं, वहीं विराट को ऑल ब्लैक लुक में देखा जा सकता है। फोटोज में कपल अपने फैंस के साथ खुशी-खुशी पोज देता दिख रहा है।

VIRAT-ANUSHKA

VIRAT ANUSHKA

PICTURE CREDIT

जब विराट कोहली ने बच्चों के बारे में की बात

विराट और अनुष्का ऐसे पैरेंट्स हैं, जो अपने बच्चों वामिका और अकाय को मीडिया की नजरों से बचाना पसंद करते हैं। हाल ही में, दानिश सैत द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्हें 'मिस्टर नैग्स' (एक एंटरटेनमेंट किरदार) के साथ बात करते देखा गया। इस दौरान, क्रिकेटर ने अपने बच्चों के बारे में बात थी। बेटे अकाय के बारे में उन्होंने कहा था, "बच्चा अच्छा है, स्वस्थ है, सब कुछ ठीक है।" वहीं, वामिका के बारे में विराट ने खुलासा किया था कि उसने बल्ला उठाना शुरू कर दिया है और उसे बैट घुमाने में मज़ा आता है। 

ANUSHKA-VIRAT

Virat Kohli ने पैटरनिटी लीव और बेटे का वेलकम करने पर बयां की फीलिंग्स, इसे बताया 'अवास्तविक अनुभव' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद से ही स्क्रीन से गायब हैं। हालांकि, उन्हें लंबे समय बाद फिल्म 'कला' में एक कैमियो रोल में देखा गया था, तब से उनके फैंस उनके बड़े पर्दे पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म की बात करें, तो वह अगली बार 'चकड़ा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी, जिसमें वह इंडियन फीमेल क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखेंगी।

ANUSHKA SHARMA

Virat Kohli-Anushka ने Akaay-Vamika की प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए पैपराजी को दिया शानदार गिफ्ट, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको अनुष्का और विराट की अपने फैंस के साथ ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.