Anushka Sharma लंदन में बेटे Akaay के जन्म के 7 महीने बाद लौटेंगी मुंबई, कहा- 'जल्द मिलेंगे'

लंदन में अपने बेटे अकाय को जन्म देने के सात महीने बाद अनुष्का शर्मा एक कार्यक्रम के लिए मुंबई लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री ने इस बारे में एक बड़ा संकेत दिया है। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anushka Sharma लंदन में बेटे Akaay के जन्म के 7 महीने बाद लौटेंगी मुंबई, कहा- 'जल्द मिलेंगे'

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति विराट कोहली लंदन में अपने बच्चों वामिका व अकाय के साथ अपने जीवन के बेहतरीन पलों को एंजॉय कर रहे हैं। शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ अपनी फिल्म 'जीरो' के बाद अनुष्का ने अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया था। अब, अकाय के जन्म के सात महीने बाद ऐसा लग रहा है कि अनुष्का मुंबई लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मुंबई लौटने वाली हैं अनुष्का शर्मा

21 अगस्त 2024 को अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर 'स्लर्प फार्म्स' की एक क्लिप को फिर से शेयर किया। प्रमोशनल वीडियो में हेल्दी फूड और स्नैक्स ब्रांड ने एक कॉन्टेस्ट की घोषणा की है, जिससे फैंस को मुंबई में एक कार्यक्रम में अभिनेत्री से मिलने का मौका मिलेगा। हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह मुलाकात वर्चुअल होगी या व्यक्तिगत रूप से, लेकिन इस बात का जिक्र है कि यह कार्यक्रम मुंबई में होगा, जिससे कई लोगों को यह विश्वास हो गया है कि अनुष्का व्यक्तिगत रूप से इसमें शामिल हो सकती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, "आप सभी से जल्द ही मिलूंगी।"

anushka

अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चों की पहली राखी सेलिब्रेशन की दिखाई झलक

19 अगस्त 2024 को अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर अपने बच्चों वामिका और अकाय की पहली राखी सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की थी। अभिनेत्री ने अपने बच्चों के चेहरे नहीं दिखाए थे, लेकिन उन्होंने दो अनूठी बुनी हुई राखियों वाली एक तस्वीर शेयर की थी। कार के शेप की राखियों में डोरियों पर टाई-अप डिटेलिंग थी, साथ ही ब्लैक एंड व्हाइट बटन और ऊपर गुगली आईज थीं। फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था, "हैप्पी रक्षा बंधन।"

anushka

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय की पहली झलक

इससे पहले, विराट कोहली के एक फैन पेज ने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उनका एक वीडियो शेयर किया था, जब वे दोनों लंदन में फूल खरीदने के लिए निकले थे। वीडियो में विराट अपने बेटे अकाय को प्यार से गोद में लिए हुए नजर आ रहे थे। पहली बार पब्लिकली सामने आने पर अकाय ब्लैक कलर की वनसी में बेहद क्यूट लग रहे थे। अनुष्का ने व्हाइट कलर का टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहना था, जबकि विराट बेज कलर की टी-शर्ट और व्हाइट पैंट में हैंडसम दिख रहे थे।

anushka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कथित तौर पर लंदन में स्थाई रूप से होंगे शिफ्ट

काफी समय से यह खबर आ रही है कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों वामिका व अकाय के साथ यूके शिफ्ट होने जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में दोनों की लंदन में तस्वीरें खींची गई हैं। बता दें कि विराट व उनकी फैमिली दिसंबर 2023 में लंदन के लिए रवाना हुई थी और अनुष्का ने फरवरी 2024 में अपने दूसरे बच्चे अकाय को भी वहीं जन्म दिया था। विराट और अनुष्का की एक यूके-बेस्ड कंपनी टमैजिक लैंपट भी है, जो एक मैनेजमेंट कंसल्टेंसी कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1 अगस्त 2022 को हुई थी।

anushka

फिलहाल, अनुष्का शर्मा की मुंबई की संभावित जर्नी के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis