अनुष्का शर्मा ने स्वीमिंग पूल में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बेहद स्टाइलिश लुक में आईं नज़र

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी बेबी बंप वाली एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने स्वीमिंग पूल में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बेहद स्टाइलिश लुक में आईं नज़र

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने पिछले महीने (अगस्त 2020) में इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी थी। अब हाल ही में अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो कि खूब वायरल हो रही है। 

ध्यान रहे कि, 27 अगस्त 2020 को विराट ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया था कि वो और अनुष्का पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए विराट ने अनुष्का के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में जहां विराट मुस्कुरा रहे हैं, तो वहीं अनुष्का भी प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा था, ''और अब हम तीन, जनवरी 2021 में आगमन।'' इस खबर के सामने आते ही कपल को परी दुनिया से बधाई संदेश मिले थे। इसके बाद अब हाल ही में अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की है।

Virat Kohli and Anushka Sharma

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 21 सितंबर 2020 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह ब्लैक ऑफ शोल्डर मोनोकिनी में स्वीमिंग पूल के बीच खड़ी होकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 10 फेमस स्टार्स की शादी के बाद की पहली तस्वीर नहीं देखी होगी आपने

अनुष्का ने फोटो के कैप्शन में जर्मन लेखक एकार्थ टोल और अमेरिकन शिक्षक बाबा रामदास के कोट को लिखा है। उन्होंने लिखा, 'अपने जीवन में आपके पास पहले से मौजूद अच्छी चीजों को स्वीकार करना बेहतरी की नींव होती है। उन सभी का आभार जिन्होंने मुझे दया दिखाई और मुझे इस दुनिया में अच्छाई पर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया। इसी भरोसे के साथ मैं दिल खोलकर ये अच्छाई दुनिया को वापस कर रही हूं। आखिरकार, हम सभी की राहें कभी ना कभी एक-दूसरे से जरूर टकराती हैं।' 

इसके पहले भी अनुष्का ने अपने बेबी बंप की फोटो शेयर की थी।  13 सितंबर 2020 को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह समुद्र के किनारे खड़ी होकर बेबी बंप की ओर देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ''अपने अंदर जिंदगी के निर्माण का अनुभव करने से ज्यादा वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो फिर वास्तव में क्या है?'' इस फोटो को भी फैंस का खूब प्यार मिला था। (ये भी पढ़ें: टीवी के इन 10 फेमस स्टार्स ने 'कम उम्र' में रचाई शादी, एंजॉय कर रहे हैं हैप्पी मैरिड लाइफ

विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी की तस्वीर पर एक बेहद ही प्यारा कमेंट किया था। उन्होंने लिखा था, "एक तस्वीर में मेरी पूरी दुनिया।"

आरसीबी की जीत पर अनुष्का ने दी अपनी प्रतिक्रिया

यूएई में खेले जा रहे आईपीएल मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 10 रन से हराया। आरसीबी की इस जीत पर विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी अपना रिएक्शन इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर किया। अनुष्का ने विराट कोहली और युजवेंद्र चहल के सेलिब्रेशन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'विनिंग स्टार्ट, आरसीबी!' 

पैरेंट्स बनने की खुशी को आरसीबी टीम के साथ किया था सेलिब्रेट 

29 अगस्त 2020 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पैरेंट्स बनने की खुशी को आरसीबी टीम के साथ सेलिब्रेट किया था। इस वीडियो को 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर' के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो में अनुष्का और विराट को केक काटते हुए देखा जा सकता है और अनुष्का का 'प्रेगनेंसी ग्लो' इस वीडियो में भी देखा जा सकता है। इस दौरान अनुष्का ने 'पोल्का डॉट' ड्रेस पहनी है, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है, तो वहीं विराट वाइट टीशर्ट और ग्रे कलर की पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वैसे, आईपीएल-2020 में खेलने के लिए आरसीबी की पूरी टीम यूएई में हैं, और अनुष्का भी विराट के साथ इस दौरे पर गई हैं। (ये भी पढ़ें: करीना से शादी के दिन सैफ ने अमृता सिंह को लिखी थी चिठ्ठी, कही थी दिल छू लेने वाली बात)   

अगर बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की तो वह आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं, हाल ही में अनुष्का शर्मा के प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'बुलबुल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। 

फिलहाल, कपल के घर में शादी के 3 साल बाद किलकारी गूंजने वाली है। ऐसे में विरुष्का के अलावा उनके फैंस को भी नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको अनुष्का की ये लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis