Anushka Sharma ने पोस्ट-प्रेग्नेंसी ग्लो से खींचा ध्यान, मैच के बाद 'RCB' फैंस संग खिचवाईं तस्वीरें

मई 2024 में आखिरी आरसीबी मैच के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों के एक सेट में दूसरी बार मां बनीं अनुष्का शर्मा को पोस्ट-प्रेग्नेंसी ग्लो बिखेरते देखा गया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anushka Sharma ने पोस्ट-प्रेग्नेंसी ग्लो से खींचा ध्यान, मैच के बाद 'RCB' फैंस संग खिचवाईं तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने जीवन के प्यार व क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। कपल ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था और 15 फरवरी 2024 को बेटे अकाय कोहली के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हो गया। हालांकि, प्यारे माता-पिता ने यह सुनिश्चित किया है कि उनके बच्चों का चेहरा दुनिया की नजरों से दूर रखा जाए। दूसरी बार मां बनने के बाद अनुष्का भारत लौट आई हैं और अपने पति विराट के लिए आईपीएल मैचों में उनकी सबसे शानदार चीयरलीडर बनी हुई हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपनी पोस्ट-प्रेग्नेंसी ग्लो को किया फ्लॉन्ट

19 मई 2024 को आरसीबी और सीएसके के बीच आखिरी मैच के बाद अनुष्का शर्मा को अपने कुछ फैंस के साथ पोज देते हुए देखा गया। अपने पति विराट कोहली की टीम के मैच जीतने के बाद नई मां खुशी से उछलती नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कई तस्वीरों में अनुष्का अपनी डिलीवरी के बाद खूबसूरत ग्लो बिखेरती नजर आईं।

anushka

एक तस्वीर में अनुष्का के साथ भारतीय क्रिकेटर स्मृति श्रीनिवास मंधाना भी थीं। उन्होंने ब्लैक कलर की स्लीवलेस ड्रेस पहनी थी और न्यूड मेकअप व ओपन हेयरस्टाइल से अपने लुक को पूरा किया था। ऐसा लग रहा था कि प्रेग्नेंसी के बाद अभिनेत्री का वजन भी बढ़ गया है। हालांकि, चाहे कुछ भी हो वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

anushka

anushka

Virat Kohli की टीम की जीत पर भावुक हुईं Anushka Sharma, CSK को हरा IPL के प्लेऑफ में पहुंची RCB। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अकाय के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा पहली बार पब्लिकली आईं नजर

4 मई 2024 को अनुष्का अपने बेटे अकाय को जन्म देने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं। एक्ट्रेस अपने पति विराट के एक आईपीएल मैच के दौरान उन्हें सपोर्ट करने पहुंची थीं। यह मैच विराट की टीम और 'गुजरात टाइटंस' के बीच था। इस दिन अनुष्का व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

anushka

बता दें कि वामिका और अकाय के जन्म के बाद से ही अनुष्का व विराट लगातार अपने बच्चों को लेकर प्राइवेसी बनाए हुए हैं। उन्होंने पैपराजी से यह भी अनुरोध किया है कि वे उनके बच्चों की कोई भी तस्वीर न खींचें और न ही उन्हें मीडिया में प्रसारित करें। पैपराजी भी उनकी इस रिक्वेस्ट को ध्यान में रखते हैं।

Virat Kohli ने रिटायरमेंट प्लान पर की बात, फैमिली संग विदेश जाने का दिया हिंट, निराश हुए फैंस, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, अनुष्का शर्मा के पोस्ट-प्रेग्नेंसी ग्लो के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.