अनुष्का शर्मा ने बंबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर, विराट कोहली ने किया बेहद प्यारा कमेंट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक अपनी बेबी बंप वाली तस्वीर शेयर की है। आइए देखें फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने बंबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर, विराट कोहली ने किया बेहद प्यारा कमेंट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में दोनों ने पिछले महीने (अगस्त 2020) में इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी थी। अब हाल ही में अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जोकि खूब वायरल हो रही है। 

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 13 सितंबर 2020 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह समुद्र के किनारे खड़ी होकर बेबी बंप की ओर देखते हुए मुस्कुरा रही हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''अपने अंदर जिंदगी के निर्माण का अनुभव करने से ज्यादा वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो फिर वास्तव में क्या है?'' इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: शादी के बाद इन टीवी एक्ट्रेसेस ने की एक्टिंग करियर की शुरुआत, आज इंडस्ट्री पर करती हैं राज!

विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी की तस्वीर पर एक बेहद ही प्यारा कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "एक तस्वीर में मेरी पूरी दुनिया।" विराट के इस कमेंट को भी फैंस खूब सारा प्यार दे रहे हैं।

इसके पहले वीडियो में दिखा था प्रेग्नेंसी ग्लो

अनुष्का शर्मा का वीडियो सामने आया था, जिसे उनके एक फैन पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। इस वीडियो में अनुष्का को नारंगी पोल्का डॉट टॉप में देखा जा सकता है, जहां वीडियो में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। इस दौरान वो कई तरह के क्यूट फेस भी बनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि वो भूल गई हैं कि वो एक वर्क कॉल पर हैं, क्योंकि वो अपने लैपटॉप के पीछे से कुछ स्नैक उठाती हैं और उसे खाना शुरू कर देती हैं और जब बाद में उन्हें महसूस हुआ कि वो एक वर्क कॉल पर हैं, तो उन्होंने एक अलग तरह का इंप्रेशन दिया जो कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है। 

इस वीडियो को फैंस ने खूब काफी किया था, और कमेंट करके कॉल के दौरान इस तरह से खाने पर अनुष्का का समर्थन भी किया था। इसी क्रम में एक यूजर ने लिखा था, 'ये कोई बड़ी बात नहीं है। आप एक इंसान हो, तो ऐसा होता रहता है।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा था, 'ये ठीक है, आप प्रेगनेंट हैं आपको माफ है।'

पैरेंट्स बनने की खुशी को आरसीबी टीम के साथ किया था सेलिब्रेट 

29 अगस्त 2020 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पैरेंट्स बनने की खुशी को आरसीबी टीम के साथ सेलिब्रेट किया था। इस वीडियो को 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर' के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो में अनुष्का और विराट को केक काटते हुए देखा जा सकता है और अनुष्का का 'प्रेगनेंसी ग्लो' इस वीडियो में भी देखा जा सकता है। इस दौरान अनुष्का ने 'पोल्का डॉट' ड्रेस पहनी है, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है, तो वहीं विराट वाइट टीशर्ट और ग्रे कलर की पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वैसे, आईपीएल-2020 में खेलने के लिए आरसीबी की पूरी टीम यूएई में हैं, और अनुष्का भी विराट के साथ इस दौरे पर गई हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 10 फेमस स्टार्स की शादी के बाद की पहली तस्वीर नहीं देखी होगी आपने

'और अब हम तीन'

ध्यान रहे कि, 27 अगस्त 2020 को विराट ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया था कि वो और अनुष्का पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए विराट ने अनुष्का के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में जहां विराट मुस्कुरा रहे हैं, तो वहीं अनुष्का भी प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा था, ''और अब हम तीन, जनवरी 2021 में आगमन।'' इस खबर के सामने आते ही कपल को परी दुनिया से बधाई संदेश मिले थे।

Virat Kohli and Anushka Sharma

अगर बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की तो वह आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं, हाल ही में अनुष्का शर्मा के प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'बुलबुल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। (ये भी पढ़ें: टीवी के इन 10 फेमस स्टार्स ने 'कम उम्र' में रचाई शादी, एंजॉय कर रहे हैं हैप्पी मैरिड लाइफ

फिलहाल, कपल के घर में शादी के 3 साल बाद किलकारी गूंजने वाली है। ऐसे में विरुष्का के अलावा उनके फैंस को भी नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको अनुष्का का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis