Anushka-Virat की बेटी Vamika दिखती हैं बिल्कुल अपनी मां जैसी, मशहूर फोटोग्राफर ने किया खुलासा

मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने खुलासा किया है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका बिल्कुल अपनी मां जैसी दिखती हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anushka-Virat की बेटी Vamika दिखती हैं बिल्कुल अपनी मां जैसी, मशहूर फोटोग्राफर ने किया खुलासा

स्टार कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली अपने बच्चों वामिका कोहली व अकाय कोहली को मीडिया की नजरों से दूर रखने के अपने रुख के बारे में स्पष्ट रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और दूसरों को उनके बच्चों के प्रति ओवर-प्रोटेक्टिव होने का विचार पसंद नहीं आया, वहीं वे क्लीयर हैं कि वे अपने बच्चों को एक सामान्य बचपन देना चाहते हैं। हालांकि, इस कपल के फैंस अभी भी उनके बच्चों की झलक पाने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में, एक फेमस बॉलीवुड फोटोग्राफर ने अनुष्का और विराट की बच्ची वामिका के बारे में जानकारी साझा की।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अनुष्का-विराट की बेटी वामिका के बारे में दी जानकारी

हाल ही में, वरिंदर चावला ने डिस्कशन प्लेटफार्म 'रेडिट' पर 'मुझसे कुछ भी पूछो' सेशन की मेजबानी की, जहां फैंस ने उन पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एक फैन ने अनुष्का-विराट की बेटी के बारे में पूछा और वह किसकी तरह दिखती है। जिस पर तुरंत वरिंदर ने जवाब दिया, 'अनुष्का।' हालांकि, फैन उनके जवाब से सहमत नहीं थे। एक यूजर ने लिखा, "इसने वामिका को देखा नहीं है मतलब।" दूसरे ने लिखा, "हाहा सच में, वह एक मिनी विराट है।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

anushka

जब Anushka Sharma की बेटी Vamika ने बनाई 'फन ड्राइंग', लविंग मॉम ने दिखाई झलक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अनुष्का-विराट ने अपने बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए फोटोग्राफर्स को दिए थे स्पेशल हैम्पर

अनुष्का और विराट हमेशा से मीडिया का सम्मान करते रहे हैं। अपने बेटे अकाय के जन्म के बाद कपल ने फोटोग्राफर्स के लिए एक स्पेशल हैम्पर वितरित किया था, जिन्होंने उनके बच्चों की प्राइवेसी बनाए रखने में मदद की थी। कपल ने पैपराजी के लिए खुद से तोहफे चुने थे, जिसमें कई गैजेट जैसे पावर बैंक, एक छोटा साइड बैग, एक स्मार्टवॉच और एक पानी की बोतल, अन्य चीजें शामिल थीं।

vamika

इसके साथ, कपल ने एक नोट भी एड किया था, जिसे इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "हम अपने बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करने और आपके अटूट सहयोग के लिए ईमानदारी से आपका धन्यवाद करते हैं।" बाद में विराट ने खुलासा किया था कि यह अनुष्का ही थीं, जिन्होंने हैम्पर तैयार किया था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अनुष्का और विराट की अब तक की लाइफ

अनुष्का और विराट 2013 के आसपास एक विज्ञापन के लिए एक साथ शूटिंग करते समय एक-दूसरे के प्यार में पड़े थे। इस कपल ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद 2017 में उन्होंने अपने परिवार की उपस्थिति में इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी। 2021 में कपल ने अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था और उनके बेटे अकाय कोहली के आगमन के साथ उनका परिवार पूरा हुआ।

anushka

जब Anushka Sharma ने अपनी BFF के साथ एंजॉय की आइसक्रीम डेट, बेटी Vamika भी दिखीं साथ, देखें वीडियो

फिलहाल, हमें यह बहुत पसंद आता है कि कैसे अनुष्का और विराट ने अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखा है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.