अनुष्का शर्मा डिलीवरी के बाद हो गई हैं सुपरफिट, पति विराट कोहली को बाहों में उठाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका के जन्म के दो महीने बाद ही अपनी फिटनेस को वापस पा गई हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी एक झलक।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का शर्मा डिलीवरी के बाद हो गई हैं सुपरफिट, पति विराट कोहली को बाहों में उठाया, देखें वीडियो

एक शादीशुदा महिला के लिए मां बनने की खुशी जितना अधिक होती है, उतनी ही खुशी उसे डिलीवरी के बाद अपनी शरीर को फिट रखने की होती है। डिलीवरी के बाद अपनी शरीर को फिट रखना एक मां के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए अपनी बॉडी को वापस पाना तो बेहद जरूरी होता है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत भी करती हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो मां बनने के बाद भी एकदम फिट हैं। इस लिस्ट में अब सफल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी शामिल हो गई हैं, इसकी एक झलक खुद एक्ट्रेस ने हाल ही में दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं। 

पहले ये जान लीजिए कि, विराट कोहली ने साल 2017 में अपनी ड्रीम गर्ल अनुष्का शर्मा संग ग्रैंड तरीक से इटली में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद यानी 11 जनवरी 2021 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहली बार माता-पिता बनने का एहसास किया। इस दिन उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। विराट ने एक पोस्ट के जरिए 11 जनवरी को अपने पिता बनने की जानकारी फैंस को दी थी। इस पोस्ट में लिखा था, “हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट।" अनुष्का और विराट की बेटी वामिका के जन्म को तीन महीने पूरे होने वाले हैं। ऐसे में अब अनुष्का शर्मा फिर से एकदम फिट हो गई हैं। (ये भी पढ़ें: प्राची देसाई अपनी शादी पर बोलीं- 'जो भी लड़का मेरे लिए बना होगा, उसे बहुत तैयारियां करनी होंगी')

अब आइए आपको दिखाते हैं अनुष्का शर्मा के ​सुपरफिट होने की एक झलक। दरअसल, 7 अप्रैल 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपने आधि​कारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया हे। इस वीडियो में अनुष्का अपने लविंग हसबैंड व इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को उठाने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में जब अनुष्का अपने पति को उठा लेती हैं, तो विराट को इस बात पर यकीन ही नहीं होता है। तो अनुष्का कहती हैं, 'दोबारा करूं।' इस पर विराट कहते हैं, 'हां', फिर अनुष्का उन्हें दोबारा से उठाने लगती हैं, और विराट से कहती हैं कि, 'इस बार बिल्कुल भी मेरी हेल्प मत करना।' और फिर थोड़ी देर बाद वो उन्हें फिर से उठा लेती हैं।

ये वीडियो किसी फोटोशूट या फिर ऐडशूट का लग रहा है। फिल​हाल, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ​कैप्शन में लिखा है, ''क्या मैंने ऐसा किया?'' एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस जमकर अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: जैस्मिन भसीन ने बताया कब करेंगी अली गोनी संग शादी, जानें कपल की वेडिंग प्लानिंग)

काम पर वापस लौट चुकी हैं अनुष्का

इसके पहले, अनुष्का शर्मा अपने बैक-टू-बैक हाई-प्रोफाइल एंडोर्समेंट की शूटिंग के लिए काम पर वापस लौट चुकी हैं, जिसकी एक झलक पिछले दिनों सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो में देखा जा सकता है कि व्हाइट टॉप के साथ डेनिम जींस और व्हाइट शूज में अनुष्का बहुत फिट लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मास्क लगा रखा है।

वहीं, 21 मार्च 2021 को अनुष्का शर्मा को अपने लविंग हसबैंड विराट कोहली और लाडली बेटी वामिका के साथ पुणे एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। सामने आईं फोटोज में अनुष्का अपनी बेटी को गोद में ली हुई हैं और बेटी का चेहरा तौलिए से पूरी तरह ढका हुआ है। वहीं, विराट कोहली सामान उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान भी अनुष्का शर्मा काफी फिट नजर आई थीं। (ये भी पढ़ें: सबा अली खान ने भतीजे तैमूर की फोटोज कीं शेयर, बुआ की गोद में दिख रहे 'छोटे नवाब')

मनाया था बेटी वामिका का दो महीने का बर्थडे

11 मार्च 2021 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लाडली बेटी वामिका के जन्म को दो महीने पूरे होने पर कपल ने इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट किया था, जिसकी झलक अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी में एक रेनबो केक की तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो पर अनुष्का ने लिखा था, ‘हमको हैप्पी 2 मंथ।’ 

फिलहाल, ये तो साफ है कि अनुष्का शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत और जागरूक रहती हैं। तो आपको अनुष्का द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- मानव मंगलानी, अनुष्का)
BollywoodShaadis