Amala Paul-Jagat Desai बने पैरेंट्स, नई मां ने बेटे के यूनिक नाम का किया खुलासा

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल और जगत देसाई ने अपनी लाइफ में एक नन्हे राजकुमार के आगमन के साथ अपनी पैरेंटहुड जर्नी की शुरुआत की है। आइए आपको उनके लाडले का नाम बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Amala Paul-Jagat Desai बने पैरेंट्स, नई मां ने बेटे के यूनिक नाम का किया खुलासा

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) ने नवंबर 2023 में अपने सपनों के राजकुमार जगत देसाई से शादी की थी। अपनी शादी के सिर्फ दो महीने के भीतर अमाला और जगत ने फैंस के साथ 'खुशखबरी' की घोषणा की थी। अब, दोनों का परिवार पूरा हो गया है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटे का स्वागत किया है। 

अमाला पॉल और जगत देसाई बने माता-पिता, अभिनेत्री ने बताया लाडले का नाम

17 जून 2024 को अपने इंस्टा हैंडल पर अमाला पॉल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके घर पर उनके बच्चे का ग्रैंड वेलकम दिखाया गया है। वीडियो साझा करते हुए अमाला ने खुलासा किया कि उन्होंने 11 जून 2024 को अपने बच्चे को जन्म दिया था। नई मां ने अपने बेटे के यूनिक नाम का भी खुलासा किया, जो 'इलाई' है। वीडियो में नई मां को अपने घर में एंट्री करते समय अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है।

amala

amala

घर गुब्बारों व सितारों से सजाया गया था और यह उनके परिवार के छोटे राजकुमार के लिए एक शानदार वेलकम पार्टी थी। एक झलक में अमाला को अपने बच्चे को पकड़े हुए देखा जा सकता है, जो एक व्हाइट स्वैडल में था। दूसरी ओर, अमाला भी व्हाइट ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही थीं। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "लड़का हुआ है! मिलिए हमारे नन्हे चमत्कार से, 'इलाई' का जन्म 11.06.2024 को हुआ।"

amala

amala

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अमाला पॉल ने शेयर की थीं अपनी गोद भराई की रस्म की झलकियां

5 अप्रैल 2024 को अमाला पॉल ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी ट्रेडिशनल गोद भराई की रस्म की झलकियां पोस्ट की थीं। तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने व्हाइट एंड रेड कलर की ट्रेडिशनल कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने गोल्डन वर्क वाले रेड ब्लाउज़ के साथ पहना था। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन ज्वेलरी से और भी खूबसूरत बना दिया था। मेकअप का हल्का टच और आधे बंधे हुए बाल उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। इसके अलावा, उनका बेबी बंप भी देखने लायक था। दूसरी ओर, जगत चिकनकारी कुर्ते में अच्छे लग रहे थे।

amala

अमाला पॉल की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हम भी अमाला पॉल और जगत देसाई को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको कपल के बेटे का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.