By Varsha Kharkhodia Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) यूं तो अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन उनका फैशन सेंस भी किसी से कम नहीं है। अपने स्टाइल से वो लाखों दिलों पर राज करती हैं। हालांकि, कभी-कभी वो अपने फैशन को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल ही में, एक बार फिर एक्ट्रेस को उनके लुक को लेकर ट्रोल किया गया है। आइए आपको बताते हैं इसका कारण।
पहले ये जान लीजिए कि, आलिया भट्ट ने अपने जीवन के प्यार व एक्टर रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। इन दिनों वो अपनी शादीशुदा लाइफ एंजॉय कर रही हैं और साथ ही अपने करियर पर भी ध्यान दे रही हैं। अपनी शादी में रणबीर-आलिया बेहद प्यारे लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट 2.56 लाख रुपये का बैग लिए हुईं स्पॉट, दिखीं स्टनिंग)
अब बात करते हैं आलिया की ट्रोलिंग के बारे में। दरअसल, 9 मई 2022 को नई दुल्हन आलिया को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने ओवरसाइज़्ड जैकेट पहनी थी, जिसमें वो काफी स्टनिंग लग रही थीं। इसे उन्होंने क्रॉप टॉप और ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट के साथ पेयर किया था। यहां देखें उनका लुक।
इस लुक में आलिया जहां बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं नेटिज़न्स को उनका नया अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया। दरअसल, उन्होंने आलिया भट्ट को उनके पति रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण की नकल करने के लिए ट्रोल किया।
(ये भी पढ़ें- संभावना सेठ ने 4 असफल IVF और ट्रोलिंग पर बयां किया दर्द, कहा- '5 साल से कर रहे हैं ट्राई')
एक यूजर ने आलिया को ट्रोल करते हुए लिखा, 'वो (आलिया) दीपिका की कॉपी कर रही हैं।' दूसरे ने लिखा, 'उनका हेयरस्टाइल और कपड़े काफी हद तक दीपिका से मिलते-जुलते हैं'। अन्य ने लिखा, 'उन्होंने पहले ऐसे कपड़े नहीं पहने थे, वह अब दीपिका बनने की कोशिश क्यों कर रही हैं।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
आखिरी बार उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म से वो बड़ी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। इसके अलावा उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वो जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ उनके पति रणबीर कपूर उनके अपोजिट हैं।
(ये भी पढ़ें- बिकिनी में केक काटने पर ट्रोल हुईं आमिर खान की बेटी आइरा, नेटिजंस ने कहा- 'बेशर्म')
फिलहाल, हमें तो आलिया का ये लुक काफी पसंद आया। वैसे, एक्ट्रेस की ट्रोलिंग को लेकर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।