Akhilesh Yadav-Dimple की लव स्टोरी: पहली मुलाकात से माता-पिता द्वारा शादी से इनकार तक, ऐसी है कहानी

आइए यहां हम आपको 'समाजवादी पार्टी' के अध्यक्ष और नेता अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की फिल्मी ​लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Akhilesh Yadav-Dimple की लव स्टोरी: पहली मुलाकात से माता-पिता द्वारा शादी से इनकार तक, ऐसी है कहानी

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) दिवंगत राजनेता मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं, जो समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे। अपने पिता के निधन के बाद वे मुलायम सिंह यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसकी एक झलक तब देखने को मिली, जब 'समाजवादी पार्टी' ने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 37 सीटें जीतीं और 'भारतीय जनता पार्टी' को करारी शिकस्त दी, जिसे सिर्फ 33 सीटें ही मिल पाईं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को 6,42,292 वोट मिले और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुब्रत पाठक को 1 लाख से ज़्यादा वोटों से हराया।

बता दें कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। 15 मार्च 2012 को जब अखिलेश यादव को यूपी का मुख्यमंत्री चुना गया था, तब उनकी उम्र महज 38 साल थी। अखिलेश यादव के बाद 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री बने।

akhilesh

हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव का नाम एक बार फिर से हर किसी की जुबान पर है, क्योंकि उन्होंने भाजपा के विजय रथ को रोकने का काम किया है।

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का प्रारंभिक जीवन

akhilesh yadav

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के सैफई में उनके माता-पिता मुलायम सिंह यादव और उनकी पहली पत्नी मालती देवी के घर हुआ था। अपने बेटे को जन्म देते समय मालती को कुछ गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वह जीवन भर अस्वस्थ रहीं। वहीं, मुलायम सिंह यादव अपने राजनीतिक करियर में व्यस्त थे। ऐसे में अखिलेश का पालन-पोषण उनके नाना-नानी ने किया।

अखिलेश यादव की शिक्षा: ऑस्ट्रेलिया की 'यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी' से ली है मास्टर डिग्री

akhilesh

अखिलेश यादव का एजुकेशनल बैकग्राउंड काफी मजबूत है, जिसका श्रेय उनके पिता मुलायम सिंह यादव को जाता है, जो शिक्षा पर बहुत ज़ोर देते थे। समाजवादी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अखिलेश ने राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद, वे सिविल पर्यावरण इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त करने के लिए मैसूर विश्वविद्यालय गए।

akhilesh

एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में अपनी रुचि को गहरा करने के बाद अखिलेश यादव उसी विषय में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए विदेश चले गए। उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और सिविल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री पूरी की। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अखिलेश भारत लौट आए और 2000 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की, जब वे उत्तर प्रदेश के कन्नौज से उपचुनाव में 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए।

मिलिए अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से

dimple

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भारत की लोकप्रिय महिला राजनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम पर उनका कोई आधिकारिक अकाउंट नहीं है, लेकिन डिंपल यादव को समर्पित एक फैनपेज के 253K फॉलोअर्स हैं, जो पूरे भारत में उनकी पॉपुलैरिटी के बारे में बहुत कुछ बताता है।

dimple

डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को उनके पिता राम चंद्र सिंह रावत (जो एक सेवानिवृत्त भारतीय सेना के कर्नल हैं) और मां चंपा रावत के घर हुआ था। वह मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं और उन्होंने लखनऊ के आर्मी पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है।

Nitish Kumar की अनसुनी कहानी: बिजली विभाग में नौकरी करने से 9 बार बिहार का CM बनने तक, ऐसी है जर्नी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और डिंपल यादव की फिल्मी लव स्टोरी

akhilesh

अखिलेश यादव और डिंपल यादव की फिल्मी लव स्टोरी राजनीतिक क्षेत्र की मोस्ट पॉपुलर लव स्टोरीज में से एक है। दोनों पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। अपनी पहली मुलाकात के समय अखिलेश 21 वर्ष के थे और डिंपल सिर्फ 17 साल की थीं। दोनों पहली मुलाकात के तुरंत बाद दोस्त बन गए। अपनी मजबूत एजुकेशनल बैकग्राउंड के कारण डिंपल और अखिलेश अक्सर मिलने लगे। यह वह समय था, जब डिंपल 'लखनऊ विश्वविद्यालय' में अपनी ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी कर रही थीं। 

अखिलेश यादव और डिंपल की अंतरजातीय शादी में मुलायम सिंह यादव की मां ने निभाई थी अहम भूमिका 

akhilesh

कई मुलाकातों के बाद अखिलेश यादव और डिंपल रावत एक-दूसरे को डेट करने लगे। दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया। जब अखिलेश और डिंपल को यकीन हो गया कि वे अपनी बाकी की जिंदगी एक-दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं, तो उन्होंने अपने-अपने परिवारों को अपने रिश्ते के बारे में बताया। दोनों परिवार जातिगत मतभेदों के कारण शादी के बंधन में बंधने के उनके फैसले के खिलाफ थे। हालांकि, कई रिपोर्टों के अनुसार, यह अखिलेश की नानी मूर्ति देवी थीं, जिन्होंने उनके पिता मुलायम सिंह यादव को उनकी शादी के लिए राजी किया।

अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी

akhilesh yadav wedding

दोनों परिवारों के सहमत होने के बाद अखिलेश यादव और डिंपल रावत ने 24 नवंबर 1999 को शादी कर ली। कपल के तीन बच्चे अदिति यादव, अर्जुन यादव और टीना यादव हैं। एक बार 'इंडिया टुडे टीवी' के साथ एक इंटरव्यू में अखिलेश यादव से जाति की राजनीति पर अपने विचार साझा करने के लिए कहा गया था। राजनेता ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह 'जातिवादी' नहीं हैं और उन्होंने कहा कि डिंपल यादव के साथ उनकी शादी इसका सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने कहा था, "मैं जातिवादी नहीं हूं। हम दोनों ने जातिवाद की दीवार को तोड़कर शादी की है। डिंपल दूसरी जाति से हैं और मैं दूसरी जाति से हूं।"

फिलहाल, आपको समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और डिंपल यादव की लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis