By Rinki Tiwari Last Updated:
अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। वर्तमान समय में वह मॉडल तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) को डेट कर रहे हैं। तानिया के बर्थडे पर अहान ने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, कुछ समय पहले ही अहान शेट्टी ने फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में अहान की एक्टिंग और उनकी पर्सनैलिटी को लोगों ने खूब पसंद किया था। वो अपनी बचपन की दोस्त तानिया श्रॉफ को काफी सालों से डेट कर रहे हैं और वे खुलकर एक-दूसरे पर अपना प्यार न्योछावर करते नजर आते हैं। हाल ही में, एक बार फिर इसकी झलक देखने को मिली।
(ये भी पढ़ें- अहान शेट्टी-तान्या श्रॉफ: बचपन की दोस्ती हुई प्यार में तब्दील, GF के लिए विमान से कूद गए थे एक्टर)
दरअसल, 29 मार्च 2022 को तानिया श्रॉफ के बर्थडे पर अहान शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में तानिया, अहान की गोद में लेटी हैं और दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। वहीं, दूसरी फोटो में तानिया सेल्फी ले रही हैं और अहान उन्हें पीछे से हग किए हुए हैं। इन फोटोज के साथ अहान ने एक प्यारा कैप्शन दिया है, जिसमें लिखा है, “मेरी बर्थडे गर्ल।” ये पोस्ट जहां लोगों का दिल जीत रहा है, वहीं इससे उनके प्यार की गहराई का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।
वहीं, अहान की बहन व एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी तानिया के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई एक फोटो में दोनों मिरर सेल्फी ले रहे हैं, जबकि एक फोटो में दोनों को आसमान में देखते हुए पोज देते देखा जा सकता है। पहली फोटो के साथ अथिया ने कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे फेवरेट गर्ल तानिया। लव यू।”
(ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी की बहन इशिता के चूड़ा सेरेमनी में उनके ऊपर गिरे थे कलीरे, बेहद खुश दिखीं एक्ट्रेस)
अथिया शेट्टी वर्तमान समय में क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। राहुल का अथिया की फैमिली के साथ एक गहरा संबंध देखा जाता है। ऐसे में राहुल ने अहान की गर्लफ्रेंड तानिया को विश करने के अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें राहुल के अलावा अहान, अथिया और तानिया को देखा जा सकता है। इस दौरान राहुल और अथिया एक-दूसरे के काफी करीब लग रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- सलमान खान ने मनाया भांजे आहिल का बर्थडे, लाइव परफॉर्मेंस से सजावट तक सबकुछ है खास)
फिलहाल, अहान, अथिया और राहुल द्वारा तानिया के लिए किया गया पोस्ट आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।