Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, रूमर्ड कपल शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य निकट भविष्य में अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं बनाएंगे। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धूलिपाला टिनसेल टाउन के सबसे चर्चित रूमर्ड कपल्स में से एक हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अटकलों को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया है, लेकिन एक साथ छुट्टियां मनाते हुए उनकी लीक हुई तस्वीरें आग में घी डालने का काम करती हैं। बता दें कि नागा चैतन्य ने पहले अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। जहां शोभिता के फैंस चाहते हैं कि अभिनेत्री नागा चैतन्य के साथ आधिकारिक रूप से शादी कर लें। वहीं, रिपोर्ट की मानें तो वे अभी इसे सीक्रेट रखना चाहते हैं। 

नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला जल्द अपने रिश्ते को नहीं करेंगे आधिकारिक

'हिंदुस्तान टाइम्स' की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने की जल्दी में नहीं हैं। ऐसा लगता है कि इस कपल ने एक-दूसरे के साथ अपना हैप्पी स्पेस पा लिया है और एक साथ छुट्टियां मनाना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, वे नहीं चाहते कि फिलहाल उनकी निजी जिंदगी में लोगों की नजर आए।

naga

रिपोर्ट में कहा गया है, “नागा और शोभिता ने एक-दूसरे के साथ अपना हैप्पी स्पेस पा लिया है और डेटिंग कर रहे हैं। वे एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। वे साथ में छुट्टियां मनाने जाते रहते हैं। हालांकि, वे अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों की नजरों से दूर रखना चाहते हैं।”

नागा चैतन्य और शोभिता सोशल मीडिया पर अपने बारे में नहीं करना चाहते पोस्ट

इसके अलावा, अंदरूनी सूत्र ने बताया कि नागा चैतन्य और शोभिता दोनों जानते हैं कि उनकी कई लीक हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि, वे इस मामले पर बात नहीं करना चाहते और इसे अनावश्यक रूप से हाईलाइट नहीं करना चाहते। उन्होंने यह भी बताया कि वे चाहते हैं कि उनके फैंस इस समय उनके प्रोफेशनल फ्रंट पर ध्यान केंद्रित करें।

naga

अंदरूनी सूत्र ने दावा किया, “और यही कारण है कि वे एक-दूसरे के बारे में ऑनलाइन पोस्ट नहीं करते। वे अपनी तस्वीरों के ऑनलाइन आने और चर्चा के बारे में जानते हैं, लेकिन वे इस पर बात नहीं करना चाहते और इसे चर्चा का विषय नहीं बनाना चाहते। वे अपने प्रोफेशनल फ्रंट से ध्यान हटाकर अपने निजी जीवन पर नहीं लगाना चाहते। वे अपने अफेयर को सीक्रेट रखने के लिए बहुत मेहनत नहीं कर रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से सामने आने के लिए भी उत्सुक नहीं हैं।”

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब शोभिता ने नागा चैतन्य के साथ अपने लिंकअप रूमर्स पर दी थी प्रतिक्रिया 

'फिल्मीबीट' के साथ बातचीत में शोभिता धूलिपाला ने पहली बार नागा चैतन्य के साथ अपने कथित संबंधों के बारे में अटकलों को पर प्रति​क्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें उन चीजों को स्पष्ट करने की आवश्यकता महसूस नहीं होती है, जो उनके बारे में आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर फैलाई जा रही हैं। इसके विपरीत, शोभिता ने दावा किया था कि वह खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करेंगी।

naga

सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के 2 साल बाद नागा चैतन्य की दूसरी शादी की खबरें

इससे पहले, 'News18' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के दो साल बाद नागा चैतन्य दूसरी शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अभिनेता के लिए मैच उनके पिता नागार्जुन ने तय किया था और लड़की कथित तौर पर एक बिजनेस परिवार से थी, जिसका फिल्मों से कोई संबंध नहीं था। हालांकि, 'पिंकविला' की एक अन्य रिपोर्ट में अभिनेता के करीबी सूत्र ने नागा की दूसरी शादी की खबरों को निराधार बताया था।

naga

जब Samantha ने पार्टनर से प्रभावित होने को बताया अपनी सबसे बड़ी गलती, फैंस बोले- 'ये Chaitanya तो नहीं' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला के रिश्ते की चर्चा के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.