Nita Ambani ने 'सामूहिक विवाह' की मेजबानी के बाद व्यक्त की खुशी, कहा- 'अनंत-राधिका की शुभ लग्न शुरू'

यंग बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग से पहले अंबानी परिवार ने 50 से अधिक वंचित जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया। इस मौके पर नीता अंबानी बेहद खुश दिखीं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने 'सामूहिक विवाह' की मेजबानी के बाद व्यक्त की खुशी, कहा- 'अनंत-राधिका की शुभ लग्न शुरू'

'रिलायंस फाउंडेशन' की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने 50 वंचित जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया। इसी के साथ उन्होंने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वे​डिंग की शुरुआत की। बता दें कि अंबानी परिवार भारत के सबसे अमीर परिवारों में से एक है और वे हर बड़े पारिवारिक समारोह से पहले समाज को कुछ न कुछ देना सुनिश्चित करते हैं।

नीता अंबानी ने सामूहिक विवाह का हिस्सा बनने पर जाहिर की अपनी खुशी 

नीता अंबानी वंचित लोगों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन करने के बाद बेहद खुश दिखीं। उन्होंने दुल्हनों को गोल्ड एंड सिल्वर ज्वेलरी बांटे। मीडिया से बात करते हुए नीता अंबानी ने खुलासा किया कि वह बेहद खुश हैं और उन्हें वैसी ही खुशी महसूस हो रही है, जैसी एक मां को अपने बच्चों की शादी होते देखकर होती है।

nita ambani

उन्होंने कहा, "मैं एक मां हूं और मां को जितनी ख़ुशी होती है, अपने बच्चों की शादी देख कर, वही आनंद आज मुझे आ रहा है। इन सभी लोगों को मेरा खूब सारा आशीर्वाद। अभी आज से हमारे बच्चों अनंत-राधिका के शुभ लग्न के सब उत्सव शुरू हो रहे हैं और ये शुभ कार्य करने का मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां आई हूं।"

Nita Ambani पर्पल 3डी बटरफ्लाई ड्रेस में दिखीं ​खूबसूरत, नातिन Aadiya को गोद लिए दिखे Mukesh Ambani...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी ने पहनी 'गायत्री मंत्र' प्रिंटेड रेड साड़ी

नीता अंबानी को अपनी साड़ियां बहुत पसंद हैं और उनके पास हर मौके के लिए एक स्पेशल साड़ी होती है। सामूहिक विवाह के लिए उन्होंने बर्ड मोटिफ्स वाली रेड कलर की एक खूबसूरत साड़ी चुनी थी। हालांकि, उनकी साड़ी का पल्लू उनके लुक को और भी निखार रहा था, क्योंकि उस पर 'गायत्री मंत्र' लिखा हुआ था। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन ज्वेलरी से सजाया था। हल्का मेकअप और लो बन में बंधे बालों ने उनके लुक को पूरा किया था।

nita ambani

सामूहिक विवाह का एक और मुख्य आकर्षण अंबानी परिवार का क्यूट जेस्चर था। उन्होंने न केवल सामूहिक विवाह की मेजबानी की, बल्कि दुल्हन को मंगलसूत्र, वेडिंग रिंग और नोज रिंग सहित गोल्डन ज्वेलरी भी गिफ्ट की। उन्होंने बिछिया और पायल सहित सिल्वर ज्वेलरी भी दिए। दुल्हन को स्त्रीधन के रूप में 1.01 लाख रुपए का चेक भी भेंट किया गया।

nita ambani

इतना ही नहीं, अंबानी परिवार ने हर जोड़े को एक साल के लिए पर्याप्त किराने का सामान और घरेलू सामान भी दिया, जिसमें 36 तरह की ज़रूरी चीजें और बर्तन, गैस स्टोव, मिक्सर और पंखा जैसे उपकरण, साथ ही गद्दा और तकिया शामिल हैं। ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी और अनंत पीरामल भी समारोह में शामिल हुए।

nita ambani

Nita Ambani ने पहनी 'गायत्री मंत्र' प्रिंटेड साड़ी, भगवान कृष्ण की कढ़ाई वाली 'पोटली' ने खींचा ध्यान। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम अनंत और राधिका की वेडिंग पार्टी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.