Nita Ambani ने पहनी 'गायत्री मंत्र' प्रिंटेड साड़ी, भगवान कृष्ण की कढ़ाई वाली 'पोटली' ने खींचा ध्यान

बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नीता अंबानी रेड कलर की रेशमी साड़ी में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने पहनी 'गायत्री मंत्र' प्रिंटेड साड़ी, भगवान कृष्ण की कढ़ाई वाली 'पोटली' ने खींचा ध्यान

नीता अंबानी (Nita Ambani) को बिजनेस के साथ-साथ फैशन की भी अच्छी समझ है। शानदार ड्रेस, कीमती गहने, ट्रेडिशनल आउटफिट से लेकर स्टेटमेंट एक्सेसरीज तक नीता अंबानी की वार्डरोब कई फैशनिस्टा के लिए बस एक सपना है। अपने सभी पब्लिक अपीयरेंस में वह नए फैशन आइडियाज देती हैं।

नीता अंबानी ने सामूहिक विवाह समारोह के लिए पहनी रेड कलर की रेशमी साड़ी

अपने बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के हिस्से के रूप में आयोजित सामूहिक विवाह के लिए नीता अंबानी किसी दुल्हन से कम नहीं दिखीं। वह रेड कलर की रेशमी साड़ी पहने हुए दिखाई दीं, जिसमें पवित्र 'गायत्री मंत्र' लिखा हुआ था, साथ ही सुनहरे धागों में कुछ यूनिक कढ़ाई भी थी। नीता की साड़ी के किनारे पर गोल्डन कलर की चिड़ियां भी बनी थीं। यह वास्तव में एक खूबसूरत आउटफिट था, जो दिन के माहौल से पूरी तरह मेल खा रहा था।

nita ambani

nita ambani

nita ambani

नीता ने अपने लुक को एक सुंदर 'गुट्टापुसालू' नेकलेस और बड़ी स्टड इयररिंग्स व ग्लैमरस मेकअप के साथ जोड़ा था, जिसमें मुलायम ब्लश्ड चीक्स, डिफाइन्ड आइब्रो और ब्राउन कलर के आईशैडो के साथ बोल्ड विंग्ड आइज शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने गजरा-सजे हुए बीच से बने बन हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को पूरा किया था। वह रेड कलर की पोटली भी लिए हुई देखी गईं, जिस पर भगवान कृष्ण बने थे। दूसरी ओर मुकेश अंबानी ने अपने लुक को सिंपल रखते हुए ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी।

mukesh ambani

nita ambani

nita ambani

Nita Ambani ने शादी से पहले 'बहू' Radhika Merchant के लिए वाराणसी से की साड़ी की शॉपिंग..पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नीता अंबानी ने यूनिक ज्वेलरी के साथ पहना 'शिआपरेली' टोगा

अनंत अंबानी के क्रूज बैश के दूसरे दिन टोगा पार्टी के लिए नीता अंबानी को लग्जरी लेबल 'शिआपरेली' से एक व्हाइट कलर का टोगा (एक ढीला आउटफिट जिसे प्राचीन रोम में लोग पहले पहनते थे) पहने देखा गया था। उन्होंने इस फ्लोई ड्रेस को उसी ब्रांड की कीमती ज्वेलरी से सजाया था।

nita

बिजनेसवुमेन ने एक डबल ब्रोच पहना हुआ था, जिसमें सोने का पानी चढ़ा हुआ पीतल था। इसके एक तरफ फिर से बीन माउथ था और दूसरी तरफ ब्रांड की सिग्नेचर इनेमल आई थी, जिस पर पलकें सजी हुई थीं। अपने बालों को खुला रखते हुए और सिंपल मेकअप में ईशा बेहद स्टनिंग लग रही थीं। ज्वेलरी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

nita

फिलहाल, सामूहिक विवाह के लिए नीता के लुक के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.