Isha Ambani और उनकी 'भाभी' Shloka ने 'समूह विवाह' के दौरान Nita Ambani संग शेयर किया क्यूट मोमेंट

हाल ही में, हमें अंबानी फैमिली द्वारा आयोजत सामूहिक विवाह समारोह से श्लोका मेहता और ईशा अंबानी की कुछ झलकियां मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Isha Ambani और उनकी 'भाभी' Shloka ने 'समूह विवाह' के दौरान Nita Ambani संग शेयर किया क्यूट मोमेंट

अंबानी फैमिली शानदार इवेंट्स, पार्टी और भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जानी जाती है। ऐसे में जब मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी की 12 जुलाई 2024 को शादी होने जा रही है, तो इससे पहले उन्होंने 'रिलायंस कॉरपोरेट पार्क' में पालघर क्षेत्र के 50 वंचित जोड़ों के लिए एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें जोड़ों के परिवारों के लगभग 800 लोग शामिल हुए।

सामूहिक विवाह में ईशा अंबानी और श्लोका मेहता भी हुईं शामिल

अंबानी फैमिली द्वारा आयोजित किए गए सामूहिक विवाह समारोह में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। हाल ही में, हमें आकाश अंबानी, उनकी पत्नी श्लोका मेहता और ईशा अंबानी की कुछ झलकियां मिली हैं, जो कार्यक्रम में स्टाइल में पहुंचे थे।

ambani family

श्लोका हल्के मेकअप और खुले बालों के साथ शरारा सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके पति आकाश व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में अच्छे दिख रहे थे। ईशा की बात करें, तो उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अनारकली सूट पहना था। उनके साथ उनके पति आनंद पीरामल भी नजर आए।

ambani family

एक वीडियो में हम देख सकते हैं कि नीता अपनी बहू श्लोका का हाथ पकड़कर उनका अभिवादन कर रही हैं। इसके अलावा, वह अपनी बेटी ईशा को गले लगाती नजर आईं। नीता का अपनी बेटी और बहू के साथ ये पल वाकई काफी प्यारा था। नीता की बात करें, तो वह रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

nita ambani

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

सामूहिक विवाह आयोजित करने का अंबानी परिवार का उद्देश्य

वैसे, यह तो जगजाहिर है कि अंबानी परिवार हर शुभ कार्य करने से पहले समाज सेवा अवश्य करता है। चाहे वह अन्न सेवा हो या फिर अन्य तरह से लोगों को लाभ पहुंचाना हो, अंबानी परिवार इसे एक परंपरा की तरह निभाता है। ऐसे में जब अनंत की शादी होने जा रही है, तो उससे पहले उन्होंने वंचित जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया, जिसमें अंबानी परिवार के सदस्य शामिल हुए और जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। सामने आई झलकियों में श्लोका को शगुन के लिफाफे बांटते हुए देखा गया।

ambani family

Anant Ambani-Radhika की संगीत सेरेमनी में उनके दोस्त डांस परफॉर्मेंस के जरिए दिखाएंगे उनकी लव स्टोरी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सामूहिक विवाह समारोह में अंबानी परिवार ने जोड़ों को दिए ये गिफ्ट्स

नीता और मुकेश ने न केवल वंचितों के लिए विवाह समारोह का आयोजन किया, बल्कि उन्हें कई कीमती उपहार भी दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवविवाहित जोड़ों को सोने-चांदी के गहने जैसे बिछिया, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल और नोज रिंग दिए गए हैं। इसके अलावा, उन्हें घरेलू सामान जैसे- बर्तन, गैस, पंखा, गद्दे व तकिए जैसी चीजें भी दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक, नई दुल्हनों को स्त्रीधन के रूप में 1 लाख 1 रुपए का चेक भी दिया गया है।

nita ambani

अंबानी फैमिली द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह की इनसाइड झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हमें इस कार्यक्रम की अन्य झलकियों का इंतजार है।

Image Credit
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.