By Shivakant Shukla Last Updated:
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनस से हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। कपल ने शादी के करीब चार साल बाद जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी का स्वागत किया था और वर्तमान में वे अपने जीवन के नए अध्याय का आनंद ले रहे हैं। हालांकि, निक और प्रियंका ने अभी तक अपनी बच्ची के नाम और चेहरे का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने अपनी बेटी का नाम 'मालती मैरी चोपड़ा जोनस' रखा है।
(ये भी पढ़ें- केएल राहुल-अथिया शेट्टी ने लिव-इन में रहने के लिए खरीदा नया फ्लैट, 10 लाख रुपये है किराया)
पहले तो ये जान लीजिए कि, 22 जनवरी 2022 को प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति निक जोनस ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। कपल ने एक नोट साझा करते हुए खुलासा किया था कि, उन्होंने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है और सभी से अपने लिए प्राइवेसी का अनुरोध किया था, ताकि उनका परिवार इस अवसर का जश्न मना सके। उन्होंने लिखा था, "हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान प्राइवेसी की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।"
प्रियंका चोपड़ा जोनस 18 जुलाई 2022 को 40 साल की हो जाएंगी। 'ट्रैवल एंड लीजर' के साथ एक साक्षात्कार में नई मां ने खुलासा किया कि, 2022 उनके लिए जीवन बदलने वाला वर्ष रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मां बनने के बाद अपने जन्मदिन की योजनाओं के बारे में भी बात की है। प्रियंका ने कहा कि, "यह मेरे लिए वास्तव में जीवन बदलने वाला वर्ष रहा है। यह मेरे जीवन का अगला दशक है। मुझे नहीं पता कि, हम अभी क्या करने जा रहे हैं, क्योंकि मैं और मेरे पति एक-दूसरे के जन्मदिन की योजना बनाते हैं, लेकिन मुझे पता है कि मैं किस स्टेट ऑफ माइंड में रहना चाहती हूं। मुझे आशा है कि, मेरे पैर की उंगलियों के बीच रेत होगी जब मैं 40 वर्ष की हो जाऊंगी।"
(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत संग अरेंज मैरिज पर कहा- 'मैं भी हैरान हूं ऐसा कैसे हो गया')
आगे साक्षात्कार में प्रियंका ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपने परिवार के साथ अपनी रोड ट्रिप के बारे में भी बात की और साझा किया कि, वे एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करते थे। उन्होंने याद किया कि, कैसे उनके पिता डॉ अशोक चोपड़ा बचपन की छुट्टियों के दौरान कार की डिक्की में उनके लिए एक विशेष सीट बनाते थे और कहा कि, यह सिर्फ उनके लिए बने एक विशेष महल की तरह था। उनके शब्दों में, "गद्दे और कंबल से मेरे पिताजी इसे मेरा गुप्त स्थान बनाते थे। मुझे तब तक एहसास नहीं हुआ जब तक कि, मैं बहुत बड़ी नहीं हुई थी कि, मूल रूप से उन्हें किसी और के लिए एक अतिरिक्त सीट मिल गई। लेकिन यह इतना जादुई हुआ करता था। सामान के साथ, यह मेरा विशेष महल था जो सिर्फ मेरे लिए बनाया जाता था।"
(ये भी पढ़ें- नव्या नवेली-सिद्धांत चतुर्वेदी एक साथ वेकेशन कर रहे एंजॉय, रूमर्ड कपल ने सोशल मीडिया पर दिए संकेत)
प्रियंका चोपड़ा पिछले दो वर्षों में भारत नहीं आई हैं और उनकी मां मधु भी अपनी पोती से अभी तक नहीं मिली हैं। ऐसे में प्रियंका की फैमिली के साथ उनके फैंस भी भारत में उनका इंतजार कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका अगली बार वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी।
तो एक्ट्रेस के बर्थडे प्लान के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।