By Pooja Shripal Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर निकितिन धीर (Nikitin Dheer) और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) इन दिनों अपने पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों 12 मई 2022 को एक बेटी के पैरेंट्स बने थे। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी बेटी के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, एक्टर ने बेटी संग बहुत प्यारी तस्वीरें साझा की हैं।
पहले ये जान लीजिए कि कृतिका और निकितिन धीर ने 3 सितंबर 2014 को शादी रचाई थी। दोनों शादी के करीब आठ साल बाद एक बेटी के माता-पिता बने हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम देविका रखा है।
अब बात करते हैं निकितिन की लेटेस्ट तस्वीरों की, जिनमें वह अपनी बेटी देविका के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक्टर ने 22 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी की साथ प्यारी फोटोज साझा की हैं। इन फोटोज में एक बेटी के लिए उसके पिता का प्यार साफ नजर आ रहा है। जिस तरह से निकितिन ने देविका को गले से लगाया हुआ है, वो उनके प्यार को बयां करने के लिए काफी है। इन फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ''एक लड़की को उसके पिता की तरह कोई प्यार नहीं कर सकता।''
(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर रूमर्ड BF ओरी संग पार्टी के बाद गुस्से में निकलीं बाहर, फैन बोला- 'झगड़ा हुआ है')
इससे पहले, उन्होंने 'ईटाइम्स' के साथ हुई बातचीत में बताया था कि देविका को पहली बार गोद में लेने पर उनकी क्या भावनाएं थीं। निकितिन ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा था, “अपनी बच्ची को बाहों में पकड़ना एक वास्तविक एहसास था। हम एक घनिष्ठ परिवार हैं और हम हर खुशी में एक-दूसरे के साथ होते हैं। जब मेरी बहनों ने साल 2018 में बच्चों को जन्म दिया, तो मुझे उसी तरह की भावनाओं का अनुभव हुआ, जब मैंने उन्हें पकड़ रखा था ... ऐसा लगा जैसे मैं अपने बच्चों को पकड़ रहा हूं। घर में हम पांच लड़के हैं और मेरी बेटी देविका पहली लड़की है। इसलिए, परिवार और भी अधिक उत्साहित है और उसे (मुस्कुराते हुए) लाड़ प्यार करने के लिए तैयार है।”
(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय 56,000 रुपए का बैग लिए आईं नजर, येलो मिनी ड्रेस में लगीं स्टनिंग)
वहीं, उन्होंने अपनी बेटी देविका के नाम के बारे में भी खुलासा किया था कि आखिर उन्होंने अपनी बेटी का नाम देविका ही क्यों रखा? निकितिन ने बताया था, “हमने एक लड़के और एक लड़की दोनों के लिए कुछ नामों को चुना था। हम एक भारतीय नाम चाहते थे, ग्रीक, तुर्की या इटैलियन नहीं। हम दिल से देसी हैं और इसे वैसे ही पसंद करते हैं। इस तरह हमने अपनी बेटी के लिए देविका को फाइनल किया। यह सुंदर लगता है। नाम के साथ बहुत सारी कृपा, गरिमा और गहरा अर्थ जुड़ा हुआ है।"
(ये भी पढ़ें- चारु असोपा-राजीव सेन 'बिग बॉस 16' में आ सकते हैं नजर, मेकर्स ने किया अप्रोच)
फिलहाल, आपको निकितिन और उनकी बेटी देविका की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।