By Shivakant Shukla Last Updated:
भारत की बेस्ट ब्यूटी इन्फ्लुएंसर मालविका सितलानी (Malvika Sitlani) ने इस साल 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में अपना डेब्यू किया था। फैशनिस्टा अपने पति अखिल आर्यन के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। ब्यूटी कंटेट क्रिएटर मालविका सितलानी अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती हैं। 30 वर्षीय मालविका ने 16 नवंबर 2022 को इसकी घोषणा की। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
हाल ही में, मालविका सितलानी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो के साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा की है। मालविका ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज शेयर करते हुए लिखा है, ''हम एक गुप्त रहस्य रख रहे हैं।''
मालविका, प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा जैसे बड़े स्टार के साथ काम कर चुकी हैं। उन्हें फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में देखा गया था। मालविका अपने ब्यूटी वर्क से जानी जाती हैं और खूबसूरती में वह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।
इसके अलावा, मालविका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अपने फैशन और ब्यूटी वर्क के लिए मशहूर हैं। मालविका के फैंस को अब उनके पहले बच्चे का इंंतजार है।
फिलहाल, हमें भी मालविका सितलानी के बेबी का इंतजार है। हम ब्यूटी इन्फ्लुएंसर को उनकी प्रेग्नेंसी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।