मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अपने एलिगेंट लिविंग रूम की खूबसूरत झलक, बताया इसे 'हैप्पी प्लेस'

हाल ही में, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने लिविंग रूम की एक खूबसूरत झलक शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अपने एलिगेंट लिविंग रूम की खूबसूरत झलक, बताया इसे 'हैप्पी प्लेस'

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। यही नहीं, वह अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल को लेकर भी अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। जो उनके शानदार घर से झलकता है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने लिविंग रूम की खूबसूरत झलक फैंस के साथ शेयर की है।

malaika

पहले ये जान लीजिए कि, मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हुए देखे जाते हैं। वह डिनर डेट से लेकर वेकेशन तक साथ में ही स्पॉट ​किए जाते हैं। अब फैंस इन दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। 

malaika

(ये भी पढ़ें- कंगना रनौत इस वजह से नहीं कर पा रही हैं शादी, इंटरव्यू में अफवाहों को लेकर किया खुलासा)

11 मई 2022 को मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने लिविंग रूम की एक झलक साझा की और अपने फैंस को हैरान कर दिया। तस्वीर में मलाइका को एक क्रीम और नीले रंग की साटन की ड्रेस में देखा जा सकता है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीर को साझा करते हुए मलाइका ने लिखा, "मेरा खुशी का स्थान।"

malaika

इससे पहले, मलाइका ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह एक सफेद सोफे पर बैठी नजर आ रही थीं। इस दौरान उनके हाथ में एक ग्लास नजर आ रहा था। तब अभिनेत्री ने अपने फैंस को अपने लिविंग रूम में अंदर का टूर कराया था। एक्ट्रेस की छत को एक प्राचीन झूमर से सजाया गया था। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, पूरा घर कितना खूबसूरत होगा।

(ये भी पढ़ें- यूट्यूबर ध्रुव राठी विदेशी पत्नी जूली से जल्द करेंगे दूसरी शादी, हल्दी रस्म की फोटोज आईं सामने)

फिलहाल, आपको मलाइका का लिविंग रूम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis