By Pooja Shripal Last Updated:
खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और न्यासा देवगन (Nysa Devgan) बी-टाउन की पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं, जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में, खुशी और न्यासा का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद दोनों स्टार किड्स को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
पहले ये जान लीजिए कि न्यासा देवगन बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी हैं। वहीं, खुशी कपूर फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं। खुशी जल्द ही 'द आर्चीज' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रही हैं। हालांकि, न्यासा का अभी फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है।
अब बात करते हैं दोनों के लेटेस्ट वीडियो की। 1 सितंबर 2022 को न्यासा देवगन और ख़ुशी कपूर को दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों अपनी-अपनी कारों से बाहर निकलीं और एक रेस्तरां के अंदर चली गईं। जैसे ही वे अपनी कारों से बाहर निकलीं, वैसे ही पैपराज़ी ने उनसे एक तस्वीर खिंचवाने के लिए कहा। हालांकि, उनकी बात पर ध्यान दिए बिना वे सीधे रेस्टोरेंट के अंदर चली गईं। ख़ुशी और न्यासा के इस रवैये ने नेटिज़न्स को परेशान कर दिया, जिसके बाद उन्होंने दोनों स्टार किड्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "एटीट्यूड तो देखो इनका। सर्जरी वाली शक्लें और घमंड देखो।'' वहीं, एक अन्य ने दोनों को 'सर्जरी की दुकान' तक कह दिया। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने किराए पर लिया किशोर कुमार का बंगला, खोलेंगे आलीशान रेस्टोरेंट)
वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब न्यासा को नेटिज़न्स ने ट्रोल किया है। इससे पहले, साल 2019 में बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध एक्शन कोरियोग्राफर और अजय देवगन के पिता व न्यासा के दादा वीरू देवगन का निधन होने के बाद, जब न्यासा को अगले दिन एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया था, तब वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। इस पर उनके पिता व एक्टर अजय ने उनका बचाव किया था।
(ये भी पढ़ें- प्रोड्यूसर रविंद्र चंद्रशेखरन ने एक्ट्रेस महालक्ष्मी संग की शादी, लोग बोले- 'ये है सच्चा प्यार')
'जूम' के साथ एक साक्षात्कार में अजय ने न्यासा के बचाव में कहा था, "मैंने उन्हें कहा था कि जाओ बाल धो लो। उन्होंने एक पार्लर में प्रवेश करते हुए उनकी (न्यासा) तस्वीरें क्लिक की हैं और ट्रोल करना शुरू कर दिया कि 'दादाजी की अभी-अभी मृत्यु हुई है और वह पार्लर में हैं'। उनके (ट्रोलर्स) पास क्या अधिकार है? मैं उन्हें भेज रहा हूं, ताकि वह बेहतर महसूस करें, क्योंकि वह दुख से गुजर रही हैं। उन्हें ऐसा कहने का क्या अधिकार है? यह हास्यास्पद है। इसके बाद जब तक वह घर वापस आईं, तब तक तस्वीरें सामने आ चुकी थीं।''
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने डिजाइनर अर्पिता मेहता की शादी में पहनी थी 1.28 लाख की साड़ी, दिखीं बेहद सुंदर)
फिलहाल, न्यासा और खुशी की ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।