By Shivakant Shukla Last Updated:
लंबा इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड व इस साल की सबसे बड़ी शादी हो रही है। जी हां, कपूर खानदान के लाडले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी प्यारी प्रेमिका आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से शादी कर रहे हैं। पूरे फिल्म इंडस्ट्री और देश की नजर इस जोड़े की शादी के उत्सव पर टिकी हुई हैं। कपूर परिवार की इस पीढ़ी की यह आखिरी शादी है और परिवार इसे यथासंभव प्राइवेट रखने की कोशिश कर रहा है।
फैशन के शौकीनों से लेकर मीडिया और उनके लाखों चाहने वालों तक, हर कोई रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जहां हमें आधिकारिक तस्वीरों का इंतजार करना पड़ेगा, वहीं मेहमान अपने चकाचौंध भरे आउटफिट से सभी को प्रेरणा दे रहे हैं और हमेशा की तरह दूल्हे की बहन करीना कपूर खान ने अपने अनोखे लहंगे के साथ सभी का दिल जीत लिया है।
रणबीर-आलिया की मेहंदी समारोह के लिए करीना कपूर खान ने मनीष मल्होत्रा का बेबी-ब्लू कलर का लहंगा चुना था। उन्होंने डायमंड नेकपीस और मैचिंग स्टड इयररिंग्स के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। करीना ने अपने मेकअप लुक को डेवी शीन रखा और इसे उन्होंने हाफ टाई हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया था। जहां हमें उनका स्टाइल पसंद आया, वहीं उनके लहंगे की कीमत ने हमें चौंका दिया। डिजाइनर की आधिकारिक वेबसाइट पर इस खूबसूरत लहंगे की कीमत 5,75,000 रुपए है।
मेहंदी के लिए रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक ड्रेस चुना था। रिद्धिमा ने आइवरी-शिफॉन पोल्का डॉटेड साड़ी पहनी थी। उन्होंने नेकपीस, सॉफ्ट मेकअप और पिन-स्ट्रेट बालों के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। हालांकि उनकी साड़ी की कीमत आपके होश उड़ा देगी। साड़ी की कीमत रु. 1,55,000 रुपए है।
दूसरी ओर, करिश्मा कपूर ने पुनीत बलाना के लेबल से पीले रंग की अनारकली को चुना था। उन्होंने अपने लुक को मांग टीका और झुमकी से एक्सेसराइज किया था। उन्होंने अपने लुक को सॉफ्ट स्मोकी आईज, न्यूड-टोन्ड लिप्स और बन में बंधे बालों से पूरा किया था। डिजाइनर की आधिकारिक वेबसाइट पर उनके आउटफिट की कीमत 65,000 रुपए बताई गई है।
हाल ही में, 'बॉम्बे टाइम्स' की एक रिपोर्ट से पता चला था कि, रणबीर और आलिया ने अपने काम से एक हफ्ते का ब्रेक लिया है, क्योंकि शादी के बाद बहुत सारे समारोह होते हैं। 'ई-टाइम्स' की एक और रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि, रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल 2022 को होगी। इस जोड़े की शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी और रणबीर की बारात को लड़की वालों के घर ले जाया जाएगा।
जोड़े के करीबी सूत्र ने खुलासा करते हुए कहा था कि, "परंपरा के अनुसार, कपूर परिवार के सदस्य 'कृष्णा राज बंगले' और 'वास्तु हाउस' के बीच एक बारात जुलूस लेंगे। पाली हिल में दो स्थानों के बीच सड़क के पूरे हिस्से को पेड़ों से लटकी रोशनी से खूबसूरती से सजाया गया है और ऐसा लगता है शाम को किसी बड़े त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके अलावा, बारात को सुचारू रूप से चलाने के लिए कल लगभग 15-20 मिनट के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।''
फिलहाल, हम शादी के दिन करीना के लुक की एक झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको करीना की मेहंदी की ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।