तेजस्वी के घर में घुसने पर करण कुंद्रा ने पैपराजी को लगाई फटकार, कहा- 'ये सब नहीं झेल सकता'

एक्टर करण कुंद्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के लिए पैपराजी पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दिख रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

तेजस्वी के घर में घुसने पर करण कुंद्रा ने पैपराजी को लगाई फटकार, कहा- 'ये सब नहीं झेल सकता'

टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। लोग इनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। यही कारण है कि, फैंस और पैपराजी उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं। हाल ही में, करण कुंद्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी के लिए पैपराजी को फटकार लगाते हुए दिख रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

tejran

पहले ये जान लीजिए कि, पैपराजी को करण कुंद्रा का गुस्सा क्यों झेलना पड़ा। दरअसल, 29 मार्च 2022 को तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए पैपराजी एक्ट्रेस के घर तक पहुंच गए थे। इस मौके के वीडियोज और फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिसे देखने के बाद तेजस्वी के प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने पैपराजी को खूब सुनाया।

30 मार्च 2022 को करण मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जहां उन्होंने पैपराजी पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, वो सब तेजस्वी प्रकाश से माफी मांगें। इतना ही नहीं, करण कुंद्रा ने पैपराजी से वादा भी लिया कि, वो आगे से ऐसा नहीं करेंगे। बकौल करण, ''घर के अंदर घुसना अच्छा नहीं है। गाड़ी के पीछे भाग रहे हैं। ये गलत है। सब इज्जत करते हैं। ये सब मजाक नहीं है। तुम सब भूलो मत वो लड़की है। गाड़ी के अंदर कैमरे नहीं लगाने हैं।'' करण का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

बता दें कि, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी 'बिग बॉस 15' के घर में शुरू हुई थी। दोनों इस शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए थे और एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं और अपना क्वालिटी टाइम साथ बिताते हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के फैंस उन्हें प्यार से ‘तेजरन’ कहते हैं और वो चाहते हैं कि, जल्द ही कपल शादी के बंधन में बंध जाए। हालांकि, इन दोनों का अभी शादी करने का कोई प्लान नहीं है।

tejran

‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने करण और उनकी मां सुनीता कुंद्रा के साथ अपनी ट्विनिंग के बारे में बात की थी। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि, उन्हें 'सासू मां' कहने की बहुत जल्दी है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया था कि, वो एक-दूसरे के साथ काफी आराम से मिल रहे हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा था कि, उनके और करण की मां के बीच बहुत समानताएं हैं और कभी-कभी वो करण के लिए बुरा महसूस करती हैं, क्योंकि वो अकेले रह जाती हैं।

tejran

फिलहाल, आपको करण और तेजस्वी की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis