By Varsha Kharkhodia Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरती हैं। हालांकि, ये सब उनकी लव लाइफ को काफी प्रभावित भी करता है। ये हम नहीं खुद एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
पहले ये जान लीजिए कि, कंगना रनौत ने फिल्म 'गैंगस्टर' के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 'फिल्मफेयर पुरस्कार' जीता था। तब से अभिनेत्री ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस ने बुलंदियों को छुआ और अपने अभिनय कौशल से लाखों दिल जीते हैं। इन सबके अलावा एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
(ये भी पढ़ें- महेश बाबू ने पत्नी नम्रता शिरोडकर को बताया 'सबसे अच्छा दोस्त', कहा- 'मुझे उनमें सबकुछ पसंद है')
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक लेटेस्ट इंटरव्यू में कंगना रनौत से पूछा गया कि, क्या वह अपनी रियल लाइफ में भी 'धाकड़' हैं? जिस पर एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा कि, यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि, वह शादी करने में असमर्थ हैं, क्योंकि लोगों की धारणा है कि, वह सख्त हैं।
बकौल कंगना, "ऐसा नहीं है। असल जिंदगी में मैं किसे हराऊंगी? आप जैसे लोगों द्वारा ऐसी अफवाहें फैलाने के कारण मैं शादी नहीं कर पा रही हूं। लोगों की धारणा है कि, मैं सख्त हूं। क्योंकि मेरे बारे में अफवाहें फैलाई जाती हैं कि, मैं लड़कों को मारती हूं।''
(ये भी पढ़ें- साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की शादी की तारीख आई सामने, BF विग्नेश संग तिरुपति मंदिर में लेंगी सात फेरे)
फिल्म 'धाकड़' में कंगना के सह-कलाकार अर्जुन रामपाल ने मजाक में सिद्धार्थ से अफवाह न फैलाने के लिए कहा। इसके बाद सिद्धार्थ ने अर्जुन से कंगना के अच्छे गुणों को बताने के लिए कहा। ताकि लोगों को पता चल सके कि, वो असल में सख्त नहीं हैं। इस पर अर्जुन ने कहा कि, कंगना बहुत प्यारी इंसान हैं।
बकौल अर्जुन, “मैं बस इतना कह सकता हूं कि, कंगना एक शानदार अभिनेत्री हैं। वह जो कुछ भी करती हैं, वह एक भूमिका के लिए होती है। लेकिन असल जिंदगी में वह वैसी नहीं हैं। वास्तविक जीवन में, वह बहुत प्यारी और ईश्वर से डरने वाली हैं। वह पूजा-पाठ और ढेर सारा योग करती हैं। वह वास्तव में एक बहुत ही सामान्य व्यक्ति हैं।"
(ये भी पढ़ें- गोविंदा ने भांजे कृष्णा को 6 घंटे कंधे पर बैठाकर की थी वैष्णों देवी की यात्रा, कॉमेडियन ने बताई वजह)
फिलहाल, आपकी कंगना के इंटरव्यू पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।