By Shivakant Shukla Last Updated:
दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया बड़े ही धूमधाम से अपने-अपने अंदाज में सलिब्रेट करती है। आम हो या खास सभी के लिए ये त्योहार एक पर्व की तरह होता है। वहीं, बात अगर फिल्मी सितारों के दिवाली की हो तो फिर बात ही क्या है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस ने तो सभी की वॉट लगाकर रख दी है, लोग चाहकर भी इकट्ठे नही हो पा रहे हैं। इसी महामारी ने दोस्तों को दूर कर रखा है, जिसके चलते इस बार बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने पारंपरिक उत्सवों को एक-दूसरे के साथ सेलिब्रेट नही कर पा रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं इस साल दिवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का क्या प्लान है?
हाल ही में 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक इंटरव्यू में महामारी के बीच में दीपावली मनाने को लेकर पूछे जाने पर, दीपिका ने बताया कि वह परिवार के साथ रहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'ईमानदारी से, हम संवेदनशीलता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चीजों को सीमित रखने जा रहे हैं। हम आसपास के माहौल और लोगों का ध्यान रखते हुए ऐसा कर रहे हैं।'
दीपिका ने इंटरव्यू में आगे कहा, 'यह कई वजहों से कठिन साल रहा है। तो हम घर पर रहकर साधारण पूजा और परिवार के साथ समय बिताने के बारे में सोच रहे हैं। सामान्य तौर पर हम इतना तो करते ही हैं।' दिवाली पर शुभकामना देते हुए दीपिका ने कहा कि वह हर किसी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति की उम्मीद करती हैं।
इससे पहले, द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में रणवीर सिंह ने लॉकडाउन के दौरान पत्नी दीपिका के साथ बिताए गए समय को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, 'शादी के बंधन में बंधने के बाद लाइफ बहुत बिजी हो गई थी, लेकिन इस अचानक मिले ब्रेक ने हमें फिर से एक दूसरे के पास ला दिया। रणवीर ने कहा था, 'एक तरह से ये लॉकडाउन का समय मेरे लिए सही रहा है। ये समय खुद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए और और मेरी पत्नी के साथ समय बिताने के लिए काफी अच्छा रहा है।'
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इसी फिल्म की वजह से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। शूटिंग के पहले दिन से ही दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा और दोनों ने बाद में रिलेशनशिप में आ गए और फिर पिछले साल दोनों ने 14 और 15 नवंबर 2018 को शादी कर ली।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बॉलीवुड को कुछ हिट फिल्में भी दी हैं, लेकिन इनकी केमिस्ट्री रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काफी बेहतरीन है। दीपिका और रणवीर समय-समय पर कपल गोल्स देते रहते हैं। दोनों ही एक-दूसरे के काम का समर्थन करते हैं, चाहे दोनों के बीच में कैसी भी स्थिति क्यों न हों।
फिलहाल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्ट और पावरफुल कप्लस में से एक मानी जाती है। वैसे, दीपिका-रणवीर तो इस बार घर में अपने परिवार के साथ ही दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो आप इस बार दिवाली कैसे मनाएंगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।