By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की खुशी अब सातवें आसमान पर है, क्योंकि जिस पल का उन्हें पिछले नौ महीनों से इंतजार था, वह घड़ी अब आ गई है। एक्ट्रेस अब मदरहुड फेज में एंट्री कर चुकी हैं। उन्होंने आज यानी 6 नवंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया है। अब आलिया और रणबीर कपूर ने माता-पिता बनने की पुष्टि करते हुए अपना एक आधिकारिक बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
दरअसल, आज यानी 6 नवंबर 2022 को डिलीवरी के लिए आलिया को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आलिया और रणबीर सुबह करीब साढ़े सात बजे यहां पहुंचे थे। इसके कुछ वीडियोज भी पैपराजी ने शेयर किए थे। इसके बाद नीतू कपूर और सोनी राजदान भी अस्पताल में अपनी बहू व बेटी की देखरेख के लिए पहुंची थीं। दोपहर में खबर आई कि आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अब आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी को व्यक्त किया है। उन्होंने एक पिक्चर नोट शेयर किया है, जिस पर एक शेर की फैमिली नजर आ रही है और इसमें लिखा है, ''हमारा बेबी यहां है...और वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर बहुत खुश हैं। धन्य और जुनूनी माता-पिता !!! लव लव लव आलिया और रणबीर।''
नीतू कपूर ने भी इसी पोस्ट को शेयर करते हुए अपने बेटे-बहू को आशीर्वाद दिया है। वहीं, इसी नोट को शेयर करते हुए आलिया की मां सोनी राजदान ने कैप्शन में लिखा है, ''ओह खुशी का दिन! उपहार के इस अद्भुत आशीर्वाद के लिए जीवन का बहुत-बहुत आभार। प्यार की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारा सामूहिक इंतजार खत्म हो गया।''
आलिया भट्ट की डिलीवरी से पहले उनके पिता व मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने 'ईटाइम्स' से बातचीत में कहा था, ''एक नए सूरज के उगने के इंतजार में हूं।'' अक्टूबर महीने में आलिया भट्ट की फैमिली ने उनके लिए गोद भराई का आयोजन किया था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें आलिया की बेबी की पहली झलक का इंतजार है।