पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सनाह कपूर की शादी से शाहिद और जैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों ब्लैक कलर की शेरवानी में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की सौतेली बहन सनाह कपूर (Sanah Kapur) ने 2 मार्च को मयंक पाहवा (Mayank Pahwa) से शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इसी बीच, शादी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मीरा कपूर के बेटे जैन अपने पापा शाहिद के साथ ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।
सनाह कपूर ने 2 मार्च 2022 को मयंक पाहवा के साथ महाबलेश्वर में सात फेरे लिए। जानकारी के लिए बता दें कि, सनाह दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। इस शादी में शाहिद कपूर भी अपनी फैमिली के साथ महाबलेश्वर पहुंचे थे। इस दौरान, उनके बेटे जैन अपने पापा के साथ मैचिंग कपड़ों में नजर आए।
(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की बहन सनाह ने मयंक पाहवा से की शादी, लाइट ब्लू कलर के लहंगे में दिखीं बेहद सुंदर)
दरअसल, सनाह कपूर की शादी का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहिद कपूर अपने बेटे जैन कपूर के साथ काले रंग की बंधगला शेरवानी में दिख रहे हैं। वीडियो में साथ चलते हुए पिता-पुत्र की ये जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। यहां देखें वो वीडियो।
दूसरी ओर, शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत कपूर आइवरी कलर की साड़ी में काफी क्लासी लग रही थीं। अपनी ननद की शादी के लिए उन्होंने मिनिमल मेकअप रखा था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
(ये भी पढ़ें- मीरा कपूर ने 'ननद' सनाह कपूर की शादी में पहनी आइवरी कलर की साड़ी, पति shahid संग दिया पोज)
बहन सनाह की शादी के बाद शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी हैं और अपना प्यार भी बरसाया है। बहन संग तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ''समय कैसे बीत जाता है और अब तुम दुल्हन बन गई। सब बहुत जल्दी बड़ी हो गई मेरी बच्ची। एक अद्भुत नए अध्याय के लिए एक भावनात्मक शुरुआत। प्रिय सनाह आपको और मयंक को हमेशा गुड वाइब्स की शुभकामनाएं।''
इस फोटो में शाहिद और सनाह के बीच मजबूत बॉन्ड दिख रहा है। भाई-बहन की ये जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। सनाह रेड और लाइट ब्लू कलर के लहंगे में काफी जच रही हैं। वहीं, उनके भाई शाहिद भी ब्लैक शेरवानी में कम हैंडसम नहीं लग रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत की बेटी मीशा ने पहना पंजाबी सूट, 'बुआ' सनाह की मेहंदी में अपनी 'परांदी' की फ्लॉन्ट)
फिलहाल, हम सनाह कपूर को शादी की बधाई देते हैं। वैसे, आपको शाहिद और उनके बेटे जैन की ये ट्विनिंग कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।