हाल ही में, पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पहली बार अपने बेटे की झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) 25 जनवरी 2022 को एक प्यारे से बच्चे के पिता बने थे। युवराज अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद कम ही सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। लेकिन फैंस को उनके बच्चे की एक झलक का बेसब्री से इंतजार था और अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। हाल ही में, उन्होंने अपने बेटे की कई खूबसूरत तस्वीरों से बना एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई, मिस्ट्री बॉय के कंधे पर हाथ रख फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग)
पहले तो ये जान लीजिए कि, युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 30 नवंबर 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 5 साल बाद दोनों जनवरी 2022 में एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बने। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने एक नोट शेयर करते हुए लिखा था, 'अपने सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के लिए हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि, आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम भगवान को यह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देते हैं। हम चाहते हैं कि, आप हमारी निजता का सम्मान करें, क्योंकि हम दुनिया में छोटे का स्वागत करते हैं। लव, हेजल एंड युवराज।'
(ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई, मिस्ट्री बॉय के कंधे पर हाथ रख फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग)
अब करीब तीन महीने के बाद युवराज सिंह ने पहली बार अपने लाडले की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दरअसल, 9 मई 2022 को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के जन्म के समय से लेकर अब तक तस्वीरों से बना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में युवराज अपने पिता बनने के बाद की फीलिंग्स को भी बयां कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''इस मदर्स डे पर एक पिता के रूप में अपनी यात्रा साझा करने के लिए अभिभूत हूं। मेरा मानना है कि माता-पिता के रूप में हम जो सबसे अच्छी चीज कर सकते हैं, वह है पालन-पोषण में एक समान भागीदार बनना। डायपरिंग हो या फीडिंग, मैं हमेशा सीख रहा था लेकिन @hazelkeechofficial इस मामले में हमेशा बिल्कुल सही थीं। आइए इस माता-पिता की यात्रा में न केवल इस मदर्स डे पर बल्कि हमारे जीवन के हर दिन में भागीदार होने का वादा करें।'' यहां देखें हेजल और युवराज की उनके बेटे के साथ की तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की शादी पर नीतू कपूर का खुलासा, दक्षिण अफ्रीका में डेस्टिनेशन वेडिंग का था प्लान)
30 नवंबर 2021 को हेजल और युवराज ने अपनी पांचवीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इस मौके पर खूबसूरत अभिनेत्री हेजल ने अपनी शादी से एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की थी। इसके साथ हेजल ने कैप्शन में लिखा था, "जब हम पहली बार मिले थे, तो उस समय ही मुझे ये समझ आ गया था कि, कुछ बड़ा हुआ है। लेकिन मुझे ये नहीं पता था क्या। मुझे नहीं पता था, मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी। सबसे बड़े बदलाव के 5 साल की शुभकामनाएं। मेरी जिंदगी में एक ऐसी खुशी आई, जिसके बारे में न मुझे पता था और ना ही मुझे इसकी तलाश थी। मेरी जिंदगी को पूरा करने के लिए आपका धन्यवाद। आई लव यू।"
(ये भी पढ़ें- बिकिनी में केक काटने पर ट्रोल हुईं आमिर खान की बेटी आइरा, नेटिजंस ने कहा- 'बेशर्म')
फिलहाल, आपको युवराज सिंह द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।