हाल ही में, भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे ओरियन संग 'टी20 विश्व कप 2007' मैच की यादों को ताजा करते दिख रहे हैं। आइए दिखाते हैं।
आज से ठीक 15 साल पहले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने स्टुअर्ट ब्रॉर्ड की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर तहलका मचा दिया था। अब 15 साल के बाद युवराज सिंह ने अपनी इन यादों को अपने बेटे ओरियन संग ताजा किया है। दरअसल, युवराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। आइए आपको दिखाते हैं यह वीडियो।
(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने फिल्म 'मैरी क्रिसमस' के सेट से शेयर की खूबसूरत सेल्फी, दिखा गजब का ग्लो)
पहले तो ये जान लीजिए कि आज ही के दिन 15 साल पहले 'टी-20' क्रिकेट में पहली बार किसी खिलाड़ी ने लगातार छह छक्के जड़े थे। इस मैच के बाद ही युवराज सिंह को 'सिक्सर किंग' का नाम मिला था। 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ 'टी-20 वर्ल्ड कप' के मैच में युवराज ने 'स्टुअर्ट ब्रॉड' को अपना निशाना बनाया था। खबरों की माने तो, उस समय मैच के दौरान पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने युवराज की तरफ कुछ भद्दे इशारे किए थे, जिसका जवाब युवी ने ताबड़तोड़ छक्के जड़कर दिया था।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा के साथ कार में नजर आईं बेटी मालती, फोटो शेयर कर 'देसी गर्ल' ने लिखा- 'लो हम चले’)
अब आपको दिखाते हैं युवराज द्वारा शेयर किया गया वीडियो। दरअसल, 19 सितंबर 2022 को युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे ओरियन के साथ 'टी20 विश्व कप 2007' के मैच में खुद के द्ववारा लगाए गए 6 छक्कों की हाइलाइट्स देख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ओरियन बड़े गौर से टीवी को देख रहे हैं। युवराज द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ युवराज ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ''15 साल बाद इसे देखने के लिए इससे बेहतर साथी नहीं मिल सकता था।''
(ये भी पढ़ें- क्या नेहा कक्कड़ हैं प्रेग्नेंट? लेटेस्ट वीडियो को देखकर फैन ने कहा- 'नेहू प्रेग्नेंट हैं')
इससे पहले, 12 सितंबर 2022 को युवराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें युवराज सिंह लीजेंड सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान और सुरेश रैना के साथ जमकर मस्ती करते दिख रहे थे। वीडियो में युवराज बॉलीवुड के गानों पर डांस करते नज़र आ रहे थे। इस दौरान सचिन तेंदुलकर भी युवराज के डांस का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे थे। युवराज सिंह ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, ''दो दिग्गज गायकों इरफान पठान, सुरेश रैना और निश्चित रूप से दिग्गज सचिन तेंदुलकर, मुनाफ पटेल, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा के साथ मस्ती करते हुए।''
खैर, हमें तो युवराज द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो बेहद प्यारा लगा। आपको यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।