टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह अपने बेबी शॉवर पार्टी में बेहद प्यारी लग रही थीं, जिसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। आइए दिखाते हैं।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' में मिले युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) और प्रिंस नरूला शादी के करीब 6 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले, हाल ही में प्रिंस ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी युविका के लिए एक ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी आयोजित की और यह एक शानदार समारोह था।
7 अगस्त 2024 को युविका की गोद भराई समारोह का आयोजन किया गया और होने वाली मां ने इस मौके पर व्हाइट कलर की एक बहुत ही खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। इसमें ऑफ-शोल्डर स्लीव्स के साथ एक स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। युविका की ड्रेस में पीछे की ओर एक बड़ा पिंक बो लगा हुआ था। वहीं प्रिंस ने व्हाइट पैंट के साथ ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी।
युविका के लुक को ग्लैमरस मेकअप और घने घुंघराले बालों के साथ निखारा गया था, जिन्हें पीछे की तरफ एक क्यूट बो क्लिप के साथ बांधा गया था। युविका के ड्रीमी बेबी शॉवर में उनका प्यारा फरबेबी गोगो उनकी बाहों में नजर आया।
बेबी शॉवर की सबसे अच्छी बात थी, इसकी खूबसूरत सजावट। वेन्यू पर एक प्यारा सा फोटो-ऑप बैकग्राउंड था, जिस पर एक वर्ल्ड मैप बना हुआ था और उसके किनारे दो बड़े टेडी बियर रखे हुए थे। पूरे बैकग्राउंड को ब्लू, पिंक एंड गोल्डन कलर के गुब्बारों से सजाया गया था। इसके अलावा, हमें युविका चौधरी के बेबी शॉवर के शानदार थ्री-टियर केक की झलक भी मिली। युविका के बेबी शॉवर बैश में निशा रावल, संभावना सेठ, रफ्तार और कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं।
जब प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी बेबी प्लानिंग और लव स्टोरी के बारे में की थी बात, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
25 जून 2024 को प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शानदार कारों की दो तस्वीरें पोस्ट की थीं। फोटो में हम एक रेड कलर की लग्जीरियस जीप और बिल्कुल वैसी ही दिखने वाली छोटी टॉय जीप देख सकते थे। अगली तस्वीर एक कैंडिड फोटो थी, जिसमें प्रिंस कारों को सेट अप करते हुए नज़र आ रहे थे। इसके साथ ही, उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखा था कि कैसे वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और इसे 'प्रिविका' बेबी कहा था। प्रिंस नरूला का नोट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, युविका के बेबी शॉवर पार्टी की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।