सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनिरुद्ध शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड मृणाल पांचाल के साथ सगाई कर ली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
लोकप्रिय यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनिरुद्ध शर्मा (Anirudh Sharma) व मृणाल पांचाल (Mrunal Panchal) काफी समय से एक स्थिर रिश्ते में हैं। आखिरकार अब दोनों ने अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला कर लिया है। दोनों सोशल मीडिया स्टार्स ने सगाई कर ली है। हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल से सगाई की घोषणा की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
ऑनलाइन कंटेट क्रिएटर और सिंगर व यूट्यूबर अनिरुद्ध शर्मा फैशन ब्लॉगर व एक्ट्रेस मृणाल पांचाल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने सगाई करके अपने लाखों फैंस को खुश कर दिया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मृणाल ने अनिरुद्ध के साथ कुछ मस्ती भरी तस्वीरें साझा की हैं और खुलासा किया कि उन्होंने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, जो अब उन्होंने स्वीकार कर लिया है। तस्वीरों में वह अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं।
इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अद्भुत खबर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "और मैंने हां कहा !!! @anirudh_sharma मैं आपको पूरे दिल से प्यार करती हूं और आप जानते हैं कि मैं आपको कितना महत्व देती हूं और मैं आपके साथ अपना जीवन बिताने का इंतजार नहीं कर सकती। उन्होंने सबसे अच्छा प्रपोजल दिया, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी! ये कुछ दिन बहुत खास रहे हैं! दो परिवार एक साथ हो रहे हैं! मेरी अनमोल अनी, आप आधिकारिक तौर पर मेरे हो 18.12.2022 #engaged #mrunirudh" इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी दोनों को बधाई दे रहे हैं।
इसके पहले, 8 दिसंबर 2022 को अनिरुद्ध शर्मा और मृणाल पांचाल ने साथ में मिलकर कार खरीदी थी। इसकी कुछ तस्वीरें कपल ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की थीं। इनमें दोनों को पूजा करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक फोटो में मृणाल भावुक होते दिखी थीं। इसे शेयर करते हुए दोनों ने लिखा था, ''सभी शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं। यह पल हमारे लिए बहुत कीमती और खास है! हमारी पहली कार एक साथ। @anirudhh_sharma मुझे हम पर गर्व है! ऐसे ही और मेहनत करनी है।''
यही नहीं, अनिरुद्ध शर्मा और मृणाल पांचाल अक्सर अपने इंस्टा हैंडल से रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, नवंबर 2022 में शेयर किए गए इस वीडियो में दोनों रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
मृणाल पांचाल ने अपने डांस, कॉस्टमेटिक, लिप-सिंक, कॉमेडी और अभिनय वीडियो के माध्यम से बहुत प्रसिद्धि प्राप्त की है। उन्होंने 'टिकटॉक' पर अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां वह 'टिकटॉक' पर लिप-सिंक वीडियो अपलोड करती थीं। धीरे-धीरे इसने उन्हें लोकप्रियता दिलाई और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर जर्नी शुरू की। एक यूट्यूबर के रूप में वह "गुज्जू यूनिकॉर्न" नाम से एक चैनल चलाती हैं, जहां वह ट्रैवल व्लॉग, ब्यूटी व्लॉग, प्रैंक वीडियो और शॉर्ट्स अपलोड करती हैं। मृणाल के लगभग 775k सब्सक्राइबर हैं और प्रत्येक वीडियो को एक मिलियन से अधिक बार देखा गया है। 4.2 मिलियन फॉलोअर्स और हजारों पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर उनके मेकअप ट्यूटोरियल और फनी रील्स को पसंद करने वाला उनका बहुत बड़ा फैन बेस है। वह अपने फॉलोअर्स को मेकअप और फैशन के बारे में जानकारी के देने के साथ-साथ उन्हें एंटरटेन भी करती हैं।
फिलहाल, हम भी अनिरुद्ध शर्मा और मृणाल पांचाल को उनकी सगाई की बधाई देते हैं। तो आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।