हाल ही में, यूट्यूबर गौरव तनेजा ने अपनी बेटी का चौथा जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) को 'फ्लाइंग बीस्ट' के नाम से जाना जाता है। वो डिजिटल प्लेटफॉर्म के सबसे पसंदीदा क्रिएटर्स में से एक हैं। वो अपनी पत्नी रितु तनेजा के साथ अपना यूट्यूब चैनल 'फ्लाइंग बीस्ट' चलाते हैं। ये कपल यूट्यूबर होने के साथ-साथ पायलट भी है। अपने यूट्यूब चैनल पर ये दोनों अपनी लाइफ की हर जानकारी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, गौरव तनेजा ने रितु राठी से साल 2015 में शादी की थी। दोनों ने अपनी पहली बेटी कियारा तनेजा का स्वागत 18 मई 2018 को किया था। प्यार से ये कपल अपनी लाडली को रसभरी कहता है। कियारा का भी एक यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम 'रसभरी के पापा' है। इसके बाद 21 अक्टूबर 2021 को इस कपल के जीवन में एक और बेटी का आगमन हुआ, जिसका नाम इन्होंने चेत्रवी तनेजा रखा है। प्यार से उन्हें घर पर पिहू कहा जाता है।
(ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण अपने 'कान्स 2022' के लुक के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने कहा- 'काली बिल्ली लग रही')
18 मई 2022 को गौरव और रितु तनेजा ने अपनी बड़ी बेटी का चौथा जन्मदिन मनाया, जिसकी एक झलक गौरव ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर में गौरव अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें उनकी दोनों बेटियां, पत्नी और माता-पिता हैं। फैमिली फोटो में सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए गौरव ने लिखा, ''जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे बच्चे को, पापा-मम्मा का आशीर्वाद सदा आपके साथ है। चौथा जन्मदिन मुबारक हो।'' गौरव के इस पोस्ट पर कई लोग कमेंट करके उनकी बेटी कियारा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन ने 'कान्स 2022' के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, ब्लैक गाउन में दिखीं स्टनिंग)
इससे पहले, 3 मई 2022 को गौरव तनेजा ने अपने यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि, कैसे उनकी वाइफ रितु उनकी ताकत बनकर उनके साथ खड़ी रही थीं। उन्होंने ये भी बताया था कि, एक समय ऐसा भी था, जब उन्होंने ‘एयरएशिया’ में अपनी नौकरी खो दी थी। तब बेरोजगारी के चलते उनकी पत्नी रितु का गर्भपात हो गया था। यहां देखें वो पूरा वीडियो।
फिलहाल, हम भी गौरव तनेजा की बेटी को उनके चौथे जन्मदिन की बधाई देते हैं। वैसे, आपको उनकी ये लेटेस्ट तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।