Diwali 2021: दिवाली पर क्यों की जाती है माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा?

इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि, आखिर दिवाली के पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की ही पूजा क्यों की जाती है? साथ ही आपको इस साल दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त भी बताएंगे।

By Rinki Tiwari Last Updated: Nov 3, 2021 | 20:21:52 IST

दिवाली, रोशनी का पर्व होता है, जो पांच दिनों तक घर को रोशन करता है। धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, परेवा और भाई दूज, इन सभी दिनों में घर में अलग चमक देखने मिलती है। इस पर्व पर लोग अपने घरों को रंग-बिरंगे लाइटों से जगमगा देते हैं, पटाखे छुड़ाते हैं और कई तरह के पकवान बनाकर इस त्योहार को खुशी के साथ सेलिब्रेट करते हैं। कार्तिक मास के अमावस्या में मनाए जाने वाले इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, इस पर्व पर आखिर मां लक्ष्मी और गणेश की ही पूजा क्यों की जाती है? नहीं पता! तो चलिए इस स्टोरी में हम आपको इस बारे में बताते हैं।

ADVT
ADVT

दिवाली मनाने को लेकर कई सारी कहानियां सुनने को मिलती हैं। माना जाता है कि, दिवाली का त्योहार इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान श्रीराम 14 साल का वनवास पूरा करके अपने घर लौटे थे। उनके लौटने की खुशी में हर जगह को दीयों से सजा दिया गया था और तभी से इसे दीयों का त्योहार कहा जाता है।

(ये भी पढ़ें- रामानंद सागर की 'रामायण' के 'दशरथ' और 'कौशल्या' रियल जिंदगी में भी थे पति-पत्नी, ऐसे मिला था काम)

ADVT.
ADVT.

हालांकि, हिंदू संस्कृति में इस त्योहार पर भगवान श्रीराम की जगह माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ये सभी जानते हैं कि, माता लक्ष्मी की पूजा धन-प्राप्ति और सुख-संपत्ति के लिए की जाती है, लेकिन उनके साथ उनके पति व भगवान विष्णु की जगह आखिर भगवान श्री गणेश क्यों पूजे जाते हैं, इस बात की जानकारी बेहद कम लोगों को है।

माता लक्ष्मी के साथ क्यों नहीं होती है भगवान विष्णु की पूजा?

ADVT.
ADVT.

दिवाली की रात माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश के अलावा कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इनमें भगवान कुबेर, माता काली, माता सरस्वती शामिल हैं। लेकिन इस पर्व पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा नहीं की जाती है। दरअसल, दिवाली का त्योहार चातुर्मास के बीच पड़ता है और माना जाता है कि, चातुर्मास के समय भगवान विष्णु योगनिद्रा में लीन रहते हैं।

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की क्यों होती है पूजा?

माता लक्ष्मी संग भगवान गणेश को पूजे जाने के पीछे बेहद दिलचस्प कहानी है। हिंदू मान्यता के मुताबिक, मां लक्ष्मी का जन्म जल से हुआ है, जो कभी एक जगह नहीं टिकता है। मां लक्ष्मी धन का प्रतीक हैं, लेकिन धन को संभाले रखना काफी मुश्किल होता है, जो पानी की तरह कभी हाथ में नहीं टिकता है। लक्ष्मी यानी धन को संभालने के लिए बुद्धि की आश्यकता है और भगवान गणेश बुद्धि का प्रतीक हैं। इसलिए सुख-संपत्ति को बनाए रखने के लिए लोग भगवान गणेश को माता लक्ष्मी के साथ पूजते हैं। हालांकि, एक सवाल और है, जो कई लोगों के मन में उठता है। वो ये है कि, आखिर भगवान गणेश माता लक्ष्मी के बाएं साइड में क्यों होते हैं।

(ये भी पढ़ें- 'रामायण' के 'हनुमान' असल जिंदगी में नहीं थे ब्रह्मचारी, दो शादियों के अलावा मुमताज संग रहा था अफेयर)

ADVT.
ADVT.

मां लक्ष्मी क्यों भगवान गणेश के दाहिने तरफ होती हैं विराजमान?

जैसा कि, आप जानते हैं कि, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कोई संतान नहीं है। ऐसे में जब लक्ष्मी मां को घमंड हो गया था कि, लोग उन्हें पाने के लिए काफी ज्यादा पूजते हैं, तब विष्णु भगवान ने ये कहते हुए उन्हें अपूर्ण कह दिया था कि, वे कभी मां नहीं बन सकती हैं। मां लक्ष्मी को इस बात ने काफी ठेस पहुंचाई थी, तब माता लक्ष्मी, मां पार्वती के पास पहुंची थीं और अपना दुख साझा किया था। तब मां पार्वती ने अपने पुत्र गणेश को माता लक्ष्मी को गोद दे दिया था। ऐसे में एक मां हमेशा अपने पुत्र के दाहिने साइड होती है, इसलिए माता लक्ष्मी के ‘दत्तक पुत्र’ गणेश हमेशा उनके बाएं साइड में विराजते हैं।

दिवाली की पूजा का शुभ मुहूर्त

(ये भी पढ़ें- 'रामायण' के 'भगवान श्रीराम' ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से की है शादी, धर्मेंद्र संग भी कर चुकी हैं काम)

साल 2021 में दिवाली का पर्व 4 नवंबर की रात को मनाया जाएगा। विक्रम संवत कैलेंडर के मुताबिक, दिवाली की पूजा का शुभ मुहूर्त 4 नवंबर को शाम 6 बजकर 9 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक है।

फिलहाल, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमारे साथ जरूर साझा करें और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'