दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती की मां मीता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, अपनी पढ़ाई से छुटकारा पाने के लिए एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री दिव्या भारती (Divya Bharti) इस दुनिया में नहीं हैं। साल 1993 में बिल्डिंग से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। क्या आपको पता है कि, एक्ट्रेस ने पढ़ाई से बचने के लिए फिल्मों में एंट्री की थी। जी हां! दिव्या की मां मीता भारती ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
दिव्या भारती ने काफी कम समय में शानदार काम किया था और अपने निधन से एक साल पहले उन्होंने निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी कर अपना घर भी बसा लिया था। साजिद ने एक्ट्रेस के जाने के बाद भी उनके माता-पिता का साथ नहीं छोड़ा। एक्ट्रेस के पिता के निधन के वक़्त भी वो दिव्या की फैमिली के साथ खड़े थे।
(ये भी पढ़ें- ओड़िया एक्ट्रेस रागिनी सूत्रधर की संगीत की फोटोज आईं सामने, बेज कलर के लहंगे में दिखीं सुंदर)
दिव्या भारती के माता-पिता ने 'बॉलीवुड हंगामा' को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, "वो गरीब बच्चों को बाजार ले जाती थीं और उन्हें सामान खरीद कर देती थीं। वो कभी भी अपने साथ पैसे नहीं रखती थीं इसलिए वो दुकानदार से साजिद से पैसे लेने के लिए कहती थीं।"
दिव्या की मां मीता भारती ने ये भी बताया था कि, वो कभी भी ग्लैमर की दुनिया की ओर आकर्षित नहीं हुई थीं और उनकी अमीर या सफल कलाकार बनने की कोई इच्छा भी नहीं थी। वो केवल अपनी पढ़ाई से छुटकारा पाना चाहती थीं और शादी करके एक गृहिणी बनना चाहती थीं। पढ़ाई से बचने के लिए वो फिल्मों में आ गई थीं।
(ये भी पढ़ें- विक्रांत की पत्नी शीतल ने गृह प्रवेश-पहली रसोई की फोटोज कीं शेयर, दुल्हन लुक में दिखीं एक्ट्रेस)
मीता भारती ने बताया था, "दिव्या को फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे थे। हमारे बगल की इमारत में एक निर्माता रहते थे, उनके मैनेजर हर दिन हमारे घर आते थे और घंटों बैठते थे। उन्होंने दिव्या से एक फिल्म साइन करने का अनुरोध किया था और वादा भी किया था कि, सभी काम तीन महीने में पूरे हो जाएंगे। तो, एक दिन दिव्या ने मुझसे पूछा, ''मां अगर मैं फिल्में साइन कर लूं, तो मेरी पढ़ाई का क्या होगा? मैंने उनसे कहा, अगर आप फिल्मों में काम करना चाहती हैं, तो आपको पढ़ाई बंद करनी होगी।''
उन्होंने आगे बताया था कि, दिव्या पढ़ाई में जीरो थीं। मीता ने कहा था, ''वो मुश्किल से कुछ भी स्कोर कर पाती थीं।'' दिव्या ने एक बार अपनी मां से फिल्मों में काम करने के लिए अपने पिता से परमिशन लेने के लिए कहा था, जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें फिल्मों में काम करने की अनुमति दे दी थी और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
(ये भी पढ़ें- 23वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी काजोल संग रोमांटिक हुए अजय देवगन, कहा- 'प्यार तो हमेशा है')
दिव्या भारती ने 1990 से लेकर 1993 के बीच लगभग 20 फिल्मों में काम किया था। साल 1992 में उनकी सनी देओल के साथ थ्रिलर फिल्म 'विश्वात्मा' आई थी। अपनी पहली ही फिल्म के साथ वो छा गई थीं। फिल्म का गाना 'सात समुंदर पार' सुपरहिट हो गया था, जो आज भी हर पार्टी में जरूर सुना जा सकता है।
फिलहाल, दिव्या भारती हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। तो आपको दिव्या के बारे में ये जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।