हाल ही में, एक्ट्रेस दलजीत कौर के अलग हो चुके पति निखिल पटेल को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, मार्च 2023 में उन्होंने प्यार को दूसरा मौका देते हुए केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) संग शादी की थी। हालांकि, जल्द ही उनके बीच खटपट होने लगी और दलजीत शादी के कुछ महीनों बाद ही भारत वापस लौट आईं। उसके बाद, दलजीत ने अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया और अब, निखिल की गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी सामने आई है।
1 अगस्त 2024 को सोशल मीडिया पर दलजीत कौर के अलग हो चुके पति निखिल पटेल की अपनी कथित गर्लफ्रेंड सफीना नज़र के साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं। कथित तौर पर दोनों निखिल का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई पहुंचे थे। दलजीत ने भी निखिल के लिए एक पोस्ट की थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने तस्वीरें देखीं, वह और भी टूट गईं। खैर, यहां हम आपको सफीना के बारे में बताने जा रहे हैं।
सफीना की बात करें, तो वह केन्या में रहने वाली एक क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और मनोचिकित्सक हैं। 'FPJ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सफीना केन्या में 'आगा खान हेल्थ बोर्ड' की सदस्य हैं। सफीना नज़र की लिंक्डइन प्रोफ़ाइल में बताया गया है कि वह 'स्पेक्ट्रम साइकोलॉजी लिमिटेड' की संस्थापक और सीईओ हैं। उन्होंने 2017 में 'द रेनबो' की भी स्थापना की थी, जो एक और काउंसलिंग सेंटर है। अपने बायो में सफीना ने बताया कि वह किस तरह का काम करती हैं। वह लोगों को भावनात्मक और व्यवहारिक बदलावों से निपटने और अपना जीवन पूरी तरह से जीने में मदद करती हैं। वह टेंशन, डिप्रेशन, आघात, रिश्ते में परेशानी और जीवन के बदलावों से निपटने में लोगों की मदद के लिए काम करती हैं।
2 अगस्त 2024 को दलजीत ने अपने इंस्टा हैंडल पर निखिल के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उनके लिए एक इमोशनल बर्थडे पोस्ट शेयर की थी और बताया था कि पिछले साल उन्होंने शादी के बाद निखिल का पहला बर्थडे कैसे सेलिब्रेट किया था। इसके तुरंत बाद, उन्हें निखिल की सफीना के साथ वायरल तस्वीरें मिलीं, जो पिछली रात सामने आईं।
उन तस्वीरों को देखने के बाद दलजीत ने तुरंत अपनी पोस्ट को हटा दिया। वायरल तस्वीरों को शेयर करते हुए दलजीत ने लिखा था कि उनके पास कोई शब्द नहीं बचा है, बस उनके आंसू बह रहे हैं। निखिल के लिए की गई दलजीत की पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
निखिल और सफीना की बात करें, तो वे मुंबई के 'ताज लैंड्स एंड' में गए थे। 'टाइम्स नाउ' के सूत्रों के अनुसार, निखिल जानबूझकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भारत आए थे, जिसका मकसद दलजीत को चोट पहुंचाना था।
Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel के खिलाफ स्टे-ऑर्डर हासिल करने के बाद लिखा क्रिप्टिक नोट, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, निखिल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सफीना के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।