CM भगवंत मान दूसरी बार करने जा रहे हैं शादी, जानें कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर?

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही दूसरी बार शादी करने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी होने वाली पत्नी के बारे में।

By Rinki Tiwari Last Updated: Jul 7, 2022 | 09:06:59 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) फिर से घोड़ी चढ़ने के लिए एकदम तैयार हैं। उनकी शादी की खबर सभी के लिए हैरान करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री कल यानी 7 जुलाई 2022 को दूसरी बार शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी शादी की खबरें तो मीडिया लाइमलाइट में हैं, लेकिन क्या आप उनकी होने वाली दूसरी पत्नी के बारे में जानते हैं। अगर नहीं! तो आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

ADVT
ADVT

पहले ये जान लीजिए कि, 6 जुलाई 2022 को एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी शादी के बारे में चल रही अटकलों की पुष्टि की। ट्वीट में लिखा गया, “पंजाब के सीएम भगवंत मान कल (7 जुलाई) चंडीगढ़ में अपने घर पर डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ एक करीबी निजी समारोह में शादी करेंगे। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उपस्थित होंगे। सीएम मान का लगभग 6 साल पहले उनकी पिछली शादी से तलाक हो गया था।”

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट के मायके से बिलकुल अलग ​है उनका ससुराल, एक्ट्रेस ने करण के शो में किया खुलासा)

ADVT.
ADVT.

जानें कौन हैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की होने वाली पत्नी?

7 साल पहले भगवंत ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। उनके परिवार वाले चाहते थे कि, 48 साल के भगवंत अपने जीवन में आगे बढ़ें। सीएम जिस लड़की से शादी करने जा रहे हैं, वास्तव में वह उनकी मां और बहन की पसंद हैं। उन्होंने भगवंत के लिए गुरप्रीत कौर को चुना है। 32 वर्षीय गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता इंद्रजीत सिंह नट एक किसान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इससे पहले मदनपुर गांव के सरपंच रह चुके हैं। उनकी मां गृहिणी हैं। डॉ कौर ने लगभग 4 साल पहले मुल्लाना में महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय (एमएमयू) से एमबीबीएस किया था। उन्होंने साल 2013 में एमबीबीएस के लिए दाखिला लिया था और 2018 में पूरा किया था। कहा जाता है कि, वह वर्तमान में एक चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। गुरप्रीत कौर के पड़ोसियों ने मीडिया को बताया कि, उन्हें प्यार से 'गोपी' कहा जाता है और वह एक दयालु, देखभाल करने वाली, बुद्धिमान लड़की हैं। पड़ोस की कई युवतियों ने कहा कि, वे बहुत खुश हैं कि 'गोपी दीदी' की शादी हो रही है और वह भी मुख्यमंत्री से।

ADVT.
ADVT.

बता दें कि, भगवंत मान की शादी पहले उनकी पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी। पहली पत्नी से भगवंत को दो बच्चे हैं। बेटे का नाम दिलशान मान और एक बेटी का नाम सीरत कौर मान है। कुछ वर्षों तक एक स्वस्थ और सुखी वैवाहिक जीवन जीने के बाद धीरे-धीरे उनके रिश्ते में खटास आने लगी। नतीजतन कुछ समय बाद दोनों ने तलाक का विकल्प चुनने का फैसला किया था और 2015 में भगवंत और इंद्रप्रीत का तलाक हो गया था। तलाक के बाद भगवंत की पत्नी और बच्चे यूएस में शिफ्ट हो गए हैं।

(ये भी पढ़ें- विद्या बालन ने किया पति सिद्धार्थ रॉय कपूर और परिवार संग फैमिली डिनर, तस्वीरें आईं सामने)

फिलहाल, भगवंत मान की होने वाली पत्नी के बारे में जानकर आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

ADVT.
ADVT.

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'