टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाल ही में, अपने पति राहुल नागल को याद करते हुए उनके हाथों से बनाए गए पिज्जा की एक झलक शेयर करते हुए उनके लिए एक प्यारा नोट लिखा है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' में 'प्रीता' के किरदार से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपनी शादी के बाद से ही अपने फैंस को कपल गोल्स दे रही हैं। वह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होने के बावजूद लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। श्रद्धा आर्या अक्सर अपने पति राहुल नागल के साथ बिताए गए पलों को याद करती नजर आती हैं। हाल ही में, उन्होंने इसका एक और नजारा दिखाया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
पहले तो ये जान लीजिए कि, श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर 2021 को अपने नेवी ऑफिसर बॉयफ्रेंड राहुल नागल के साथ शादी की थी। शादी के बाद उनके पति राहुल नागल और श्रद्धा आर्या अपने-अपने काम पर लौट आए थे। शादी के करीब डेढ़ महीने के बाद दोनों को अपने हनीमून के दौरान एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिला था। श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर मालदीव से अपने पति संग अपने हनीमून की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं। हनीमून के बाद फिर से श्रद्धा और राहुल अलग हो गए हैं। हालांकि, इस बीच उन्हें अपने लविंग हसबैंड की बहुत याद आ रही है।
(ये भी पढ़ें- गुजराती और साउथ के रीति-रिवाजों से होगी करिश्मा तन्ना की शादी, एक्ट्रेस की दोस्त ने दी डीटेल)
दरअसल, 23 जनवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर श्रद्धा आर्या ने एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक प्लेट में पिज्जा देखा जा सकता है। इस पिज्जा को उनके हसबैंड राहुल नागल ने बनाया था। एक्ट्रेस ने कैप्शन में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, “मेरे पति ने पहली बार घर पर खुद पिज़्ज़ा बनाने की कोशिश की, इससे ज्यादा और मैं गर्वित महसूस नहीं कर सकती।” एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर से ये समझा जा सकता है कि, वह अपने पति को बेहद प्यार करती हैं।
कुछ दिनों पहले, श्रद्धा ने लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज और शादी के बाद की अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। श्रद्धा ने एक मीडिया पोर्टल को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी शादी के बाद की जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा था, “शादी के बाद का जीवन अब तक बहुत अच्छा रहा। यह बहुत अच्छा अहसास है। अपने जीवन में एक विशेष व्यक्ति का होना हमेशा एक बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है, जो बहुत देखभाल और प्यार करने वाला होता है। हमारी छुट्टी (हनीमून) पूरे ओमिक्रॉन और कोरोना वायरस के वृद्धि होने से ठीक पहले सही समय पर हो गई थी। हम मालदीव गए थे और यह एक बेहतरीन रिसॉर्ट था और हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया। वो आखिरी बार था, जब हम साथ थे।”
(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण जल्द बनेंगे पापा: पत्नी श्वेता हैं प्रेग्नेंट, सिंगर ने बताया बेटी चाहिए या बेटा)
श्रद्धा आर्या के पति राहुल नागल की पोस्टिंग मुंबई से दूर हुई है और एक्ट्रेस अपने काम के चलते शहर में ही हैं। ऐसे में दोनों के बीच काफी दूरी है, लेकिन एक्ट्रेस का मानना है कि, दूरी दोनों का प्यार बढ़ा रही है। श्रद्धा आर्या ने पति राहुल संग लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज पर कहा था, “हमारे हनीमून के बाद मैं अपने काम के लिए मुंबई वापस आ गई और वह अपने काम के लिए वापस अपने स्थान पर चले गए। उसके बाद हम एक-दूसरे से बिल्कुल नहीं मिले। अलगाव का लंबा दौर रहा है और हम एक-दूसरे को बहुत मिस कर रहे हैं। कहते हैं ना ‘दूरी दिल को मनमोहक बना देती है’।”
19 जनवरी 2022 को श्रद्धा ने अपने हनीमून की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की थीं और एक भावुक नोट लिखते हुए उन्होंने खुद को योद्धा बताया था। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “खैर, उन्होंने अगली तस्वीर में मेरी तरफ देखा, लेकिन तब तक मैंने अपनी नज़रें उनसे हटा ली थीं!! जब आप अलग होते हैं, तो एक साथ अपनी तस्वीरों को देखना और उन दृश्यों को याद करना वही होता है, जो आप खुद को लगभग हर समय करते हुए देखते हैं। लेकिन हम योद्धा हैं (सचमुच वह हैं), हम तब तक इससे गुजरेंगे), जब तक कि, हम फिर से नजरें नहीं मिलाते। #ShraddhaAryaNagal।”
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, श्रद्धा आर्या अपने पति राहुल को बेहद मिस कर रही हैं। वैसे, इस क्यूट कपल के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।