आज हम आपको पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के उस इंटरव्यू के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने आयशा संग अपनी टेलीफोनिक शादी के बारे में खुलकर बात की थी।
भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने फिल्म ‘वीर जारा’ के शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की तरह दो देशों की सरहद को पार करके एक साथ रहने का फैसला किया। उनके इस कदम ने हर किसी को हैरान कर दिया था। 12 अप्रैल 2010 को सानिया और शोएब ने जिंदगी भर एक-दूजे के साथ रहने की कसमें खाई थीं, हालांकि शादी के बाद कपल को काफी ट्रोल भी किया गया था। कई लोगों को हिंदुस्तानी सानिया का पाकिस्तानी शोएब संग रिश्ता रास नहीं आया था, लेकिन कपल ने बिना इसकी परवाह किए हुए एक-दूसरे के साथ निकाह किया था।
शोएब मिर्जा जब अपनी लेडीलव सानिया मिर्जा संग शादी करने के लिए भारत आए थे, तब उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे। उन दिनों महा सिद्दीकी (जिसे आयशा भी कहा जाता है) नाम की एक महिला ने दावा किया था कि, शोएब मलिक ने उनके साथ शादी की है। आयशा ने शोएब के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया था। आयशा के इस दावे ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया था। उस वक्त मीडिया हेडलाइंस में सिर्फ यही छाया हुआ था। शोएब ने इस पूरे मामले पर एक इंटरव्यू भी दिया था, जिसमें उन्होंने अपने पक्ष की कहानी बताई थी। आइए आपको बताते हैं, क्रिकेटर ने क्या कहा था।
(ये भी पढ़ें: इरफान पठान-सफा बेग की लव स्टोरी: मक्का में हुई थी दोनों की शादी, पत्नी की वजह से कई बार हुए ट्रोल)
दरअसल, शोएब मलिक ने ‘टाइम्स न्यूज नेटवर्क’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने आयशा संग पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए बताया था कि, यह साल 2001 था, जब आयशा नाम की लड़की का उन्हें पहली बार फोन आया था। उन्होंने फोन पर ही अपना परिचय देते हुए बताया था कि, वह साऊदी अरब में रहती है। उस दौरान उसने अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके आगे क्रिकेटर ने बताया था कि, आयशा संग उनकी बात होने लगी थी। इसके बाद दोनों के मन नें एक-दूसरे के लिए भावनाएं विकसित हो गईं और शोएब ने अपने माता-पिता से आयशा के बारे में बात भी की थी।
शोएब ने खुलासा करते हुए बताया था कि, वह आयशा से मिलना चाहते थे, लेकिन आयशा हमेशा मना कर देती थी। वह हमेशा कहती थी कि, ‘हम अपनी शादी में मिलेंगे।’ इस इंटरव्यू में शोएब ने बताया था कि, वह आयशा से मिलने साल 2002 में भारत आए थे। लेकिन वह जरूरी काम का कहकर दुबई चली गई थी। इस दौरान क्रिकेटर से आयशा की बहन महा सिद्दीकी मिली थी। इस दौरान शोएब ने महा से पूछा था कि, आयशा उनसे क्यों नहीं मिलना चाहती है। तो उन्होंने कहा था कि, आयशा का अचानक वजन बढ़ गया है, इसी वजह से वह उनसे मिलने में असहज महसूस कर रही है।
(ये भी पढ़ें: अपनी बेटी से महज 15 साल बड़े हैं शिखर धवन, शेयर करते हैं खूबसूरत रिश्ता, देखें झलकियां)
इस इंटरव्यू में शोएब ने उस पल को भी याद किया था, जब साल 2002 में उनकी और आयशा की शादी की खबरें हेडलाइंस में बनी हुई थीं। उन्होंने बताया था कि, आयशा उनसे तुरंत शादी करना चाहती थी, क्योंकि दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में थीं और उनका परिवार ये सब हैंडल नहीं कर पा रहा था। शोएब ने खुलासा किया था कि, वह जल्दी नहीं करना चाहते थे, क्योंकि वह सिर्फ 20 साल के थे और वह आयशा से पर्सनली मिले भी नहीं थे। ऐसे में उनके साथ निकाह सोचना क्रिकेटर के लिए असंभव था। दूसरी तरफ, आयशा उन पर टेलीफोन पर शादी का दबाव बना रही थी।
शोएब मलिक ने अपनी टेलीफोनिक शादी की बारे में बात करते हुए बताया था कि, उन्होंने फोन पर आयशा से निकाह किया। इस दौरान वह ये सोचकर राज़ी हो गए थे कि, जिस लड़की से उनकी शादी हो रही है, वो उन्हें जानते हैं। लेकिन बाद में क्रिकेटर को पता चला था कि, जिस लड़की की उन्होंने तस्वीर देखी थी और जिससे वह बात करते थे, वो दोनों अलग-अलग हैं। शोएब ने कहा था, ‘अगस्त 2005 में जब मैं पाकिस्तान में था, तब मेरे ब्रदल इन लॉ ने मुझे बताया था कि, उनके भतीजे, जो सऊदी अरब में है, उनके साथ महा सिद्दीकी नाम का एक टीचर है, जो सभी को बता रही है कि, वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी है। इस दौरान जब मैंने टीचर की तस्वीर देखी, तब मैं देखकर चौंक गया था कि, वह महा आपा है।’
(ये भी पढ़ें: MS धोनी की बेटी जीवा की एक अनदेखी तस्वीर आई सामने, मां साक्षी के कंधे पर सोती दिखीं लाडली)
आखिर में शोएब मलिक ने ये भी बताया था कि, कैसे उन्होंने आयशा का सामना किया था। क्रिकेटर ने कहा कि, ‘मैंने आयशा को तुरंत फोन किया और उससे कहा कि, मुझे सच पता है। मैं गुस्से में था। मैंने उससे ये भी कहा था कि, मैं उन तस्वीरों को जारी कर रहा हूं, जो उसने मुझे दी थीं। इस दौरान उसने मुझे माफी मांगी और कहा था कि, दूसरी लड़की की शादी हो चुकी है और अगर मैंने उन तस्वीरों को जारी किया, तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। मैंने जब इसके बारे में सोचा, तो मुझे भी यही लगा कि, शायद उन्हें इस सब के बारे में पता भी नहीं है और उन तस्वीरों को जारी करना सही नहीं होगा।’
फिलहाल, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अपने बेटे इजान मिर्जा मलिक के साथ अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। तो शोएब मलिक के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।