आइए आपको बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के एक थ्रोबैक इंटरव्यू के बारे में बताते हैं, जब उन्हें लगा था कि, उनकी पत्नी गौरी खान की मौत हो जाएगी।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) और उनकी वाइफ गौरी खान (Gauri Khan) की लव स्टोरी सालों से लोगों को कपल गोल्स देती आ रही है। दोनों अपने तीन बच्चों- आर्यन, सुहाना और अबराम के गौरवान्वित माता-पिता हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि, शाहरुख़ की जिंदगी में एक ऐसा फेज भी आया था, जब एक्टर को लगा था कि, गौरी की हॉस्पिटल में मृत्यु हो जायेगी? इस बारे में शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में जिक्र किया था। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
जी हां, आपने सही पढ़ा। दरअसल, एक न्यूज पोर्टल को दिए गए एक थ्रोबैक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि, उन्होंने अपने माता-पिता को अस्पताल में ही खोया था, इसलिए उन्हें मेडिकल केयर सेंटर जाना पसंद नहीं है। SRK के मुताबिक, गौरी काफी मजबूत थीं और एक्टर ने उन्हें कभी अस्वस्थ नहीं देखा था। जब सुपरस्टार ने बेटे आर्यन की डिलीवरी के वक्त गौरी को हॉस्पिटल में देखा, तब डॉक्टर ने उनके अन्दर ट्यूब डाल दिया था और वह बेहोश हो रही थीं और वास्तव में उनका शरीर ठंडा था।
(ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan Gauri Khan Love Story: शाहरुख खान और गौरी खान ने साथ रहने के लिए तीन बार की थी शादी)
जब एक्टर उनकी सिजेरियन डिलीवरी होने के चलते उनके साथ ऑपरेशन थिएटर तक गए, तो शाहरुख़ को लगा कि, गौरी की मृत्यु हो जायेगी। SRK ने ये भी खुलासा किया था कि, उन्होंने उस समय अपने बच्चे के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा था, क्योंकि वो उनके लिए गौरी जितना इम्पोर्टेंट नहीं था। हालांकि, सब कुछ सही हुआ और कपल साल 1997 में आर्यन के माता-पिता बन गए।
इसके बाद दोनों ने अपनी बेटी सुहाना खान का साल 2000 में स्वागत किया था। साल 2013 में कपल ने सरोगेसी की मदद से अपने सबसे छोटे बेटे अबराम का दुनिया में वेलकम किया था।
(ये भी पढ़ें: शाहरुख खान और गौरी खान की संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान, जानें कितनी है इस कपल की नेट वर्थ)
जहां शाहरुख़ खान एक मुस्लिम परिवार से थे, तो वहीं गौरी एक पंजाबी परिवार से थीं। ऐसे में दोनों को शादी करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे। ऐसा इसलिए, क्योंकि गौरी के पैरेंट्स इस शादी के लिए कभी तैयार नहीं थे। इसके अलावा, शाहरुख उस वक्त फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रहे थे, लेकिन आखिरकार उनके प्यार की जीत हुई और फिर दोनों ने 26 अगस्त 1991 को कोर्ट मैरिज कर ली थी। कोर्ट मैरिज करने के बाद शाहरुख और गौरी का निकाह भी हुआ था। इस दौरान गौरी का नाम आयशा रखा गया। निकाह करने के बाद दोनों ने 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। इस तरह से दोनों ने तीन शादियां की हैं।
फिलहाल, शाहरुख खान अपनी वाइफ गौरी के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। तो आपकी एक्टर के इस थ्रोबैक इंटरव्यू के बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।