अभिनेता शाहरुख खान ने एक बार खुलासा किया था कि, उनके बेटे अबराम एक्ट्रेस काजोल को क्यों पसंद नहीं करते थे। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
जब भी कभी बॉलीवुड की सबसे अद्भुत और लोकप्रिय जोड़ियों की बात आती है, तो इस लिस्ट में अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) का नाम शायद आपको सबसे ऊपर ही मिलेगा। उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी-कभी गम' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। जब वे लंबे अंतराल के बाद 2015 की फिल्म 'दिलवाले' में एक साथ नजर आने वाले थे, तो दोनों के फैंस काफी उत्साहित थे। लेकिन क्या आपको पता है कि, शाहरुख के बेटे अबराम इस बात को लेकर ज्यादा खुश नहीं थे। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह।
दरअसल, फिल्म 'दिलवाले' के ट्रेलर लॉन्चिंग के समय शाहरुख से उनकी और काजोल की जोड़ी को लेकर बेटे अबराम की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया था। इस सवाल के जवाब में अभिनेता के पास साझा करने के लिए एक दिलचस्प कहानी थी। उन्होंने खुलासा किया था कि, जब भी वे जो भी शूट करते थे, फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी उन्हें वही दिखाते थे, जो उन्होंने उस दिन शूट किया था। उन्होंने कहा था कि, 'एक सीन था, जिसमें उन्हें चोट लगी थी और अबराम को लगा कि, यह काजोल की वजह से हुआ है। वह उससे बहुत परेशान था। उसने 'पापा टूट गए' कहते हुए काजोल की तरफ देखा। तो उसका विचार मुझे मालूम है, उसे हमारा ये मिलन ठीक नहीं लग रहा है। अब, क्या यह वाकई प्यारा नहीं है?'
(ये भी पढ़ें: अजय देवगन तो भूल गए पर शाहरुख़ खान ने बता दी काजोल की शादी की तारीख, जानें फिर क्या हुआ था)
इसके पहले, जब 'बाजीगर' की शूटिंग हो रही थी, तब शाहरुख ने काजोल को बेवकूफ कहा था। 'स्कूपवूप टाउनहॉल' के एक एपिसोड के दौरान, काजोल ने कबूल किया था कि, उस समय उन्हें अच्छा अभिनय करना नहीं आता था। काजोल ने खुलासा किया था, "शाहरुख ने मुझसे कहा था, 'तुम्हें पता है कि तुम एक बेवकूफ हो। तुम सच में मूर्ख हो। तुम नहीं जानती कि, तुम क्या कर रही हो। अभी तुम्हें अभिनय के बारे में कुछ नहीं पता है। तुम बस घूमो। तुमको ये भी नहीं पता कि, तुम कैमरे के सामने क्या कर रही हो।' उन्होंने कहा कि, 'शाहरुख खान ने उनसे कहा कि, उन्हें अभिनय की कला को सीखना होगा।'
उस समय तो काजोल, शाहरुख की इन बातों से काफी आहत हुई थीं, लेकिन बाद में वह स्टार की इस बात से सहमत हो गई थीं। उन्होंने कहा था कि, इसमें उन्हें कुछ समय लगा, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि, एक एक्ट्रेस के रूप में अपने कौशल को विकसित करना बहुत आवश्यक है, क्योंकि इसे हर समय दिल से महसूस नहीं किया जा सकता है। काजोल ने कहा था, "एक व्यक्ति में इतनी भावना नहीं होती कि, वह जीवन भर टिक सके या जितना आप करना चाहते हैं उतना काम कर सकें।"
(ये भी पढ़ें: काजोल को समधन नहीं बनाएंगे शाहरुख खान! करण जौहर के इस सवाल पर सामने आया जवाब)
कुछ दिनों पहले, काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, यह वीडियो करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का है। इस वीडियो में काजोल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन और अपनी बेटी न्यासा को लेकर कुछ ऐसा बोल देती हैं कि, शो में उनके साथ मौजूद 'किंग खान' चौंक जाते हैं। वीडियो में काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी नजर आ रहे हैं। दरअसल, वीडियो में करण जौहर, काजोल से सवाल पूछते हैं कि, 'आज से 10 साल बाद अगर आर्यन और न्यासा भाग जाते हैं, तो इस पर आप क्या कहेंगी?' काजोल इसका जवाब देते हुए कहती हैं कि, 'दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे, और क्या!' काजोल के इस स्टेटमेंट पर शाहरुख शॉक्ड हो जाते हैं और कहते हैं, 'मुझे जोक समझ नहीं आया। मुझे तो इस बात का डर है कि, अगर काजोल मेरी रिश्तेदार बन गईं तो...सोच भी नहीं सकता।' शाहरुख की इस बात को सुनकर वहां मौजूद काजोल, रानी और करण सभी हंसने लगते हैं।
(ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र की वजह से अधूरी रह गई थी नीलम कोठारी और बॉबी देओल की प्रेम कहानी, 5 सालों तक किया था डेट)
फिलहाल, काजोल और शाहरुख अपनी-अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं और ये बात तो साफ है कि, दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इनकी ये कहानियां पढ़कर फैंस उन्हें फिर से एक साथ पर्दे पर देखना चाहते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।