बॉलीवुड स्टार्स अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी काफी भव्य थी। हालांकि, शादी में तब बड़ा विवाद हो गया था, जब जाह्नवी कपूर ने इसे रुकवाने के लिए अपनी कलाई की नस काट ली थी।
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बी-टाउन के ऐसे कपल हैं, जो एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान की भावना के लिए जाने जाते हैं। जब भी कपल किसी पब्लिक इवेंट में एक साथ शिरकत करता है, तो फैंस का दिल जीत लेता है। ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में शादी की थी। उनकी यह शादी इतनी ग्रैंड थी कि इसकी चर्चा महीनों तक हुई थी। हालांकि, इस शादी में एक घटना ऐसी भी हुई थी, जिसने सबको चौंका दिया था।
अभिषेक और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को एक्टर के घर 'प्रतीक्षा' में शादी की थी। अपने डी-डे पर ऐश्वर्या राय गोल्डन कांजीवरम साड़ी में बिल्कुल अप्सरा सी खूबसूरत दिख रही थीं। ट्रेडिशनल ज्वेलरी को कैरी किए हुए ऐश्वर्या का ब्राइडल लुक देखने लायक था। वहीं, उनके दूल्हे अभिषेक बच्चन सफेद शेरवानी में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। हालांकि, जब उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं, उस समय 'प्रतीक्षा' के बाहर एक बड़ा विवाद हो रहा था।
दरअसल, जाह्नवी कपूर नाम की एक मॉडल (श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर नहीं) ने तब बवाल खड़ा कर दिया, जब उन्होंने दावा किया अभिषेक पहले से ही उनसे शादी कर चुके हैं। जाह्नवी के इस दावे ने मीडिया में हलचल पैदा कर दी थी। मॉडल ने जुहू पुलिस स्टेशन में अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की भी कोशिश की थी, लेकिन सबूतों के अभाव में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में बिग ने किया था डांस, देखें वेडिंग की अनदेखी फोटोज व वीडियो
दरअसल, मॉडल जाह्नवी ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'दस' में काम किया था। जब उन्होंने एक्टर पर धोखा देने का आरोप लगाया, तो ज्यादातर लोगों का मानना था कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था। शुरू में जाह्नवी का विरोध कंट्रोल में था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि अभिषेक ने उनके सभी आरोपों का खंडन किया है, तो उन्होंने अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
जैसे ही, जाह्नवी ने यह खूनी कदम उठाया, उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। उस दौरान, वह ऐश्वर्या राय पर अपने कथित पति अभिषेक को छीनने का आरोप लगाती रहीं। हालांकि, जल्द ही जुहू पुलिस स्टेशन ने मॉडल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 309 के तहत आत्महत्या का प्रयास करने का चार्ज लगाया।
इसके अलावा, उन्हें 10,000 रुपए के जुर्माने के बाद पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया। हालांकि, बाद में जब ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी हुई, तब हर जगह उसी की चर्चा थी। ऐसे में यह कॉन्ट्रोवर्सी अचानक आए तूफान की तरह शांत हो गई। कपल की शादी के बाद जाह्नवी कपूर को कभी भी उनके घर के बाहर स्पॉट नहीं किया गया और ना ही उन्होंने फिर कभी मीडिया में कोई बयान दिया।
शादी के करीब 4 साल बाद ऐश्वर्या और अभिषेक ने 16 नवंबर 2011 को अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया। तब से दोनों अपनी बेटी के साथ खुशनुमा लाइफ को खुलकर जी रहे हैं। जब अभिषेक बच्चन असली की बजाए नकली अंगूठी से ऐश्वर्या राय को कर बैठे थे प्रपोज, विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, इस घटना पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।