जब अनुष्का ने पति विराट कोहली पर मैदान में सबके सामने बरसाया प्यार, देखें कपल के 7 हसीन पल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कई बार क्रिकेट के मैदान में अपने पति विराट कोहली को चीयर-अप करती नजर आई हैं। आइए आपको इसके बारे में डीटेल में बताते हैं।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Sep 17, 2021 | 12:35:26 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की लव स्टोरी परियों की कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात बेशक एक एड शूट में हुई थी, जहां पर विराट ने अनुष्का शर्मा की हील्स का मजाक उड़ाया था, लेकिन इस मजाक-मस्ती के बीच दोनों महज कुछ ही समय में एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे, तभी तो अनुष्का ने विराट को पहली ही मुलाकात के बाद अपने घर पर डिनर के लिए इनवाइट भी कर लिया था और इस बात का खुलासा अनुष्का ने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था।

ADVT
ADVT

विराट और अनुष्का ने हमेशा साबित किया है कि, वह दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और एक-दूसरे के काम का भी बहुत सम्मान करते हैं। एक तरफ क्रिकेटर ने कई बार सोशल मीडिया पर अपनी लेडीलव अनुष्का की फिल्म और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की है, दूसरी तरफ विराट कोहली के मैच के समय अनुष्का भी मैदान के पवेलियन में खड़ी होकर अपने हैंडसम हसबैंड के लिए चीयर-अप करती नजर आती हैं। दोनों ने अपने इन क्यूट मोमेंट्स से लाखों फैंस का दिल जीता है।

(ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)

ADVT.
ADVT.

आज इस स्टोरी में हम आपको विराट और अनुष्का के उन मैदान वाले मोमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जब अनुष्का अपने पति विराट को सपोर्ट करती नजर आई हैं, तो विराट ने भी अपनी लेडीलव के इस प्यार का खूबसूरती से जवाब दिया है।

1) जब विराट ने मैदान पर दिखाया था अपना लॉकेट

ADVT.
ADVT.

विराट कोहली और अनुष्का की क्यूट केमिस्ट्री मैदान में हमेशा नजर आई है। कई बार एक्ट्रेस को इसी वजह से ट्रोल भी होना पड़ा है। वो साल 2014 था, जब विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाए थे। उन दिनों भी विराट की गर्लफ्रेंड रहीं अनुष्का शर्मा को फैंस ने खूब ट्रोल किया था। मीडिया से लेकर फैंस तक ने विराट के खराब प्रदर्शन की वजह अनुष्का शर्मा को बताया था। हालांकि, कपल ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

(ये भी पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मजेदार फोटो आई सामने, वाइफ को जीभ चिढ़ाते दिखे क्रिकेटर)

लेकिन, विराट कोहली को इन सभी ट्रोलर्स को जवाब देना का मौका साल 2018 में मिला था। साल 2018 में विराट ने इंग्लैंड में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ टेस्ट मैच में धुआंधार शतक (100 रन) जड़ा था। इस दौरान भी अनुष्का हमेशा की तरह विराट को पवेलियन से चीयर-अप करती नजर आई थीं। विराट ने अपनी इस शानदार बल्लेबाजी के बाद गले में पहने हुए लॉकेट को चूमा था, जो कोई साधारण लॉकेट नहीं है। यह विराट की शादी की अंगूठी है, जिसे वह चेन में डालकर एक लॉकेट की तरह गले में पहनकर रखते हैं। विराट ने अपने इस क्यूट एक्शन से उन सभी को जवाब दिया था, जो उनके खराब प्रदर्शन पर अनुष्का शर्मा को ट्रोल करते नजर आते हैं।

ADVT.
ADVT.

2) जब अनुष्का ने मैदान से विराट पर बरसाया था प्यार

अनुष्का उस समय से विराट कोहली को क्रिकेट के मैदान में चीयर-अप करती नजर आ रही हैं, जब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2018 में दोनों की शादी के बाद, अनुष्का आईपीएल मैचों के दौरान भी पवेलियन में मौजूद थीं। इस दौरान ‘मिसेस विराट कोहली’ ने खुलकर अपने लविंग हसबैंड के लिए चीयर-अप किया था। इतना ही नहीं, इस सीरीज के दौरान विराट के खेल के अनुसार अनुष्का के एक्सप्रेशन भी बदल रहे थे। जब विराट से कुछ गलती होती, तो अनुष्का के चेहरे पर शिकन दिखती, लेकिन जब विराट अपनी बल्लेबाजी से विरोधी टीम पर भारी पड़ते, तो एक्ट्रेस खड़ी होकर सबके सामने अपने पति को फ्लाइंग किस देती हुई भी नजर आती थीं।

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को पहली मुलाकात में क्यों दिखाया था घमंड, एक्ट्रेस ने बताई थी वजह)

3) जब विराट कोहली ने मैदान से अनुष्का शर्मा को दी थी फ्लाइंग किस

फैंस विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के उस खास पल को कभी भी नहीं भूल सकते हैं, जब विराट ने फिल्मी अंदाज में अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दी थी। साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच के दौरान विराट ने 67 रन से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज पर इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी। इस जीत को विराट ने अपनी वाइफ अनुष्का को समर्पित किया था, क्योंकि मैच वाले दिन यानी 11 दिसंबर 2019 को अनुष्का और विराट की दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी थी। इस खास दिन पर विराट ने अपनी पारी को खत्म करने के बाद अनुष्का शर्मा की तरफ फिल्मी तरीके से अपना बल्ला उठाया और उन्हें इशारों में फ्लाइंग किस दी थी।

4) जब अनुष्का शर्मा ने घर से विराट को किया था चीयर-अप

साल 2018 में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन (दक्षिण अफ्रिका का शहर) में छठा और आखिरी एकदिवसीय मैच हुआ था। इस मैच में विराट कोहली ने ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता था। इसका श्रेय विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का को दिया था। इसके जवाब में, एक्ट्रेस ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर विराट की एक तस्वीर शेयर कर अपने पति के लिए अपना प्यार जाहिर किया था।

(ये भी पढ़ें: जब अनुष्का शर्मा के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे विराट कोहली, ये है वो किस्सा)

5) जब मैदान में विराट कोहली की विक्ट्री वॉक में शामिल हुई थीं अनुष्का

2019 में, इंडियन क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर विराट कोहली की कप्तानी में 'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी' को अपने नाम किया था। उस मैच के जीत की खुशी अनुष्का शर्मा के चेहरे पर भी साफ नजर आई थी। इस मैच के बाद अनुष्का अपने पति विराट और टीम इंडिया के तमाम खिलाड़ियों के साथ मैदान में जीत का जश्न मनाती हुई देखी गई थीं। इतना ही नहीं, अनुष्का और विराट ने साथ में मैदान में विक्ट्री वॉक कर फैंस को खुश कर दिया था।

6) जब अनुष्का शर्मा ने विराट को दी थी फ्लाइंग किस

अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी पवेलियन की शोभा बढ़ाती हुए देखी गई थीं। साल 2020 में, जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मैच हुआ था, उस समय प्रेग्नेंट होने के बाद बावजूद अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली को चीयर-अप करती नजर आई थीं। इस मैच में विराट ने 90 रनों की शानदार पारी खेली थी। अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ-साथ अपने पति की शानदार पारी की खुशी भी देखी गई थी। इसी वजह से एक्ट्रेस ने पवेलियन से पति विराट को फ्लाइंग किस दी थी।

7) जब विराट ने मैदान में अनुष्का से पूछा था- ‘खाना खाया’

आईपीएल 2020 के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें फैंस को विराट का केयरिंग हसबैंड वाला रूप देखने को मिला था। इस वीडियो में विराट ने मैदान में ही खड़े होकर अनुष्का से इशारो में पूछते हुए नजर आए थे कि, क्या उन्होंने खाना खा लिया था। दूसरी तरफ, पवेलियन में खड़ी अनुष्का ने भी थम्स अप का इशारा किया था। इस क्यूट मोमेंट के जरिए दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार साफ जाहिर हो रहा था।

16 सितंबर 2021 को विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर घोषणा की कि, वह साल अक्टूबर महीने में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी (टी-20) के पद से हटने जा रहे हैं। विराट के इस फैसले ने उनके कई फैन्स इमोशनल हो गए। हालांकि, कुछ लोगों ने काम के बोझ की वजह से विराट के फैसले को सही बताया है।

फिलहाल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के क्यूट मोमेंट यहीं खत्म नहीं होंगे। हमें विश्वास है कि, आगे भी समय-समय पर दोनों ऐसे ही कपल गोल्स देते नजर आएंगे। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात