बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। आज हम आपको उनके थ्रोबैक इंटरव्यू के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपने बच्चों के बारे में बात की थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके सभी को चौंका दिया है। हर कोई उन्हें जिंदगी के इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए बधाई दे रहा है। इसी बीच हमें अभिनेत्री का एक थ्रोबैक इंटरव्यू मिला है, जिसमें उन्होंने बच्चे पैदा करने के बारे में बात की थी। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा था।
एक थ्रोबैक इंटरव्यू में आलिया ने 30 साल की उम्र में शादी करने और बच्चे पैदा करने की अपनी योजना के बारे में खुलासा किया था। अभिनेत्री ने कहा था कि, वह 30 साल की उम्र में शादी करने के बारे में नहीं सोच रही हैं, लेकिन वह सभी को चौंका सकती हैं। उनके अनुसार, वह कोई भी निर्णय ले सकती हैं।
(ये भी पढ़ें- आलिया की प्रेग्नेंसी पर सासू मां नीतू कपूर ने दी प्रतिक्रिया, सोनी राजदान ने भी जाहिर की खुशी)
आलिया ने अपने जीवन के किसी बिंदु पर बच्चों के होने के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि, उन्हें हमेशा से विश्वास है कि, बच्चों की वजह से उनकी शादी होगी। इसलिए जब उन्हें लगेगा कि, वह अपने बच्चे पैदा करने के लिए तैयार हैं, तो वह शादी कर लेंगी।
आलिया ने एक बार अपनी दोस्त व एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर के साथ एक वीडियो में मजाकिया अंदाज में बताया था कि, उन्हें 1 नहीं बल्कि 2 बेटे चाहिए। आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दोनों दोस्त एक-दूसरे के साथ मजेदार गेम्स खेलती नजर आ रही थीं। वीडियो में आलिया से सवाल पूछा जाता है कि, दोनों को कितने बच्चे चाहिए। आलिया इसके जवाब में 2 लिखती हैं, वहीं उनकी दोस्त लिखती हैं, 2 लड़के। ये देख आलिया शर्मा गई थीं। यहां देखें वो वीडियो।
इसके अलावा, एक बार रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने और आलिया के बच्चे के नाम पर टैटू बनवाने की इच्छा जताई थी। 'Mashable India' के साथ एक इंटरव्यू में जब रणबीर कपूर से पूछा गया था कि, क्या उन्होंने कोई टैटू बनवाया हुआ है। इस पर अभिनेता ने खुलासा किया था कि, अब तक उन्होंने कोई टैटू नहीं बनवाया है, लेकिन वह या तो अपने भाग्यशाली नंबर '8' का टैटू बनवाना चाहते हैं या अपने बच्चों के नाम पर। यह साबित करने के लिए काफी था कि, होने वाले डैडी अपनी और आलिया की 'गुड न्यूज' की तरफ इशारा कर रहे थे।
आपको बता दें कि, आलिया और रणबीर ने इस साल अप्रैल में अपने बांद्रा स्थित आवास पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में एक अंतरंग समारोह में शादी की थी। इस जोड़े ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब ये कपल पैरेंटहुड अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
27 जून 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से आलिया ने अपने अल्ट्रासाउंड अपॉइंटमेंट से एक तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया, 'हमारा बच्चा ….. जल्द ही आ रहा है।' इसके अलावा, अभिनेत्री ने शेरनी की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें एक शेर और एक शावक भी नजर आ रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- आलिया की प्रेग्नेंसी पर ननद रिद्धिमा कपूर ने दी बधाई, फोटो शेयर कर लिखा प्यार भरा नोट)
फिलहाल, हमें तो आलिया और रणबीर के पहले बेबी का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।