एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन के साथ अपनी बहस के बारे में खुलकर बात की थी। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) व अभिषेक बच्चन जब अनंत अंबानी की शादी में अलग-अलग पहुंचे, तो उनके रिश्ते में दरार की खबरें फिर से आने लगीं और अटकलों का दौर शुरू हो गया। यह एक्साइटमेंट तब और बढ़ गई, जब अभिषेक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक किया, जिसमें तलाक की कठिनाइयों पर चर्चा की गई थी। इस बीच ऐश्वर्या राय का एक पुराना इंटरव्यू फिर से सामने आया है, जो उनके रिश्ते की एक दुर्लभ और स्पष्ट झलक प्रदान करता है।
'फिल्मफेयर' के साथ एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने एक ऐसी बात का जिक्र किया था, जो अक्सर उनके और अभिषेक के बीच मतभेद का कारण बनती है, हालांकि वह शुरू में बहुत कुछ बताने से हिचकिचा रही थीं। ऐश्वर्या ने शरमाते हुए कहा था कि उनके बीच की बहस प्राइवेट मैटर है। उन्होंने कहा था, "कोई भी यह जानना नहीं चाहेगा।" लेकिन जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, उन्होंने एक मजबूत, स्वतंत्र व्यक्तित्व वाले कपल के रूप में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की थी।
ऐश्वर्या ने बताया था, "हम दोनों की पर्सनैलिटी बहुत मजबूत व राय रखने वाली है और हम अभी भी बहस और चर्चा के बीच का अंतर सीख रहे हैं। हमें बहुत मजबूत जीन दिए गए हैं, इसलिए हमारे पास स्वाभाविक रूप से स्ट्रांग पर्सनैलिटी है। बहस और चर्चा के बीच एक महीन रेखा है और हम अभी भी यह पता लगा रहे हैं कि वह रेखा क्या है। इसलिए हम बहुत चर्चा करते हैं - विनम्रता से कहें तो, शायद बहस करते हैं।"
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जब Aishwarya Rai ने Salman Khan संग सीक्रेट 'निकाह' और हनीमून की अफवाहों पर दी थी कड़ी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, 2007 में शादी करने वाला यह कपल एक-दूसरे के प्रति अपने गहरे प्यार और सम्मान के लिए जाना जाता है। हालांकि, हर रिश्ते की तरह उनके बीच भी बहस और असहमति के पल आते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिषेक बच्चन अगली बार शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगे, जिसमें वह एक विलेन की भूमिका निभाएंगे। दूसरी ओर, ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार 'पोन्नियिन सेलवन: II' में देखा गया था।
जब Aish ने Jaya Bachchan जैसी बनने की जताई थी इच्छा, कहा था- 'अगर वे मेरे काम को देखकर शर्मिंदा..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।