सोशल मीडिया पर एक बार एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या को फैंस ने खूब ट्रोल किया था। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।
रोजाना देखा जाता है कि, सोशल मीडिया के जरिए फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। कुछ ऐसा ही स्टार किड्स के लिए भी होता है। बीते कुछ सालों से स्टार किड्स सोशल मीडिया की जान बन गए हैं। उनकी हर नई तस्वीर व वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं। लेकिन ये भी सच है कि, अगर किसी स्टार किड द्वारा गलती की जाती है, तो यूजर्स उन्हें ट्रोल करने से भी पीछे नहीं रहते हैं। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) भी ट्रोलर्स के निशाने से नहीं बच पाई हैं।
आराध्या एक पॉपुलर स्टार किड हैं। फैंस अक्सर उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते हैं। कई लोगों का तो मानना है कि, आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या राय की कॉर्बन कॉपी हैं। लेकिन, एक बार आराध्या को अपने लुक की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा था। इस दौरान कई यूजर्स ने आराध्या की स्टार मम्मी ऐश्वर्या की भी जमकर क्लास लगाई थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले आप ये जान लीजिए कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 जुलाई 2007 को शाही अंदाज में शादी रचाई थी, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हर व्यक्ति नजर आया था। शादी के चार साल बाद यानी 2011 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी लाडली बेटी आराध्या का अपने घर में स्वागत किया था। आज के समय में आराध्या 9 साल की हैं और उनकी स्टार मॉम अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं।
दरअसल, 16 नवंबर 2019 को ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अपनी लाडली बेटी आराध्या का 8वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। कपल ने अपनी बेटी के इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें शाहरुख खान के बेटे अबराम खान, करण जौहर के बच्चे यश और रूही से लेकर जेनेलिया डिसूजा के दोनों बेटे रियान और राहिल समेत कई स्टार किड्स नजर आए थे। इस मौके पर सभी ने जमकर धमाल मचाया था, जिसकी कुछ झलकियां एक्ट्रेस ने शेयर कर दिखाई थीं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या की लाडली आराध्या काफी सुंदर लग रही थीं।
अपनी बर्थडे पार्टी में आराध्या ने पीले रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, जिसके कंधे पर खूबसूरत फूलों का वर्क किया गया था। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने आराध्या के लुक की एक क्लोजअप वाली तस्वीर शेयर की थी, जिससे पता चला था कि, उन्होंने अपने लुक को हैवी मेकअप से कंप्लीट किया था। आराध्या अपनी बर्थडे पार्टी में पीले रंग की ड्रेस के साथ बालों में हेयर बैंड, आंखों पर लाइनर, ब्राउन आईशैडो और ब्राउन लिपस्टिक में नजर आई थीं। वहीं, ऐश्वर्या राय अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी में व्हाइट कलर के आउटफिट के साथ सिग्नेचर लाल रंग की लिपस्टिक में काफी सुंदर लग रही थीं। फैंस आराध्या का ये लुक देखकर हैरान रह गए थे।
फैंस को आराध्या का ये मेकअप बिल्कुल पसंद नहीं आया था, जिस वजह से उन्होंने ऐश्वर्या की लाडली को जमकर ट्रोल किया था। हालांकि, कुछ लोगों ने ऐश्वर्या को भी सलाह दी थी कि, वह बेटी का कम मेकअप करें। एक यूजर ने लिखा था, ‘क्या उसकी बेटी ने मेकअप किया है? आईलाइनर??’ एक अन्य यूजर ने लिखा था, ‘क्या उसकी बेटी ने मेकअप किया है? इतनी कम उम्र में यह घिनौना है। आपको कभी भी मेकअप के साथ बच्चे की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।’ आइए आपको सभी कमेंट के स्क्रीनशॉट्स दिखाते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के बेहद करीब हैं। ‘डीएनए’ के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैं आराध्या में अपनी खुद की छोटी बच्ची वाली छवि देख सकती हूं। मैं उसे छोड़ने और उसे लेने के लिए हर दिन स्कूल जाती हूं। मैं यह करती हूं, क्योंकि मुझे यह करना पसंद है। मैं उस समय का आनंद लेती हूं, जो हम एक साथ बिताते हैं। मैं बहुत खुश हूं, मैं उसके लिए हमेशा पोजेसिव रहूंगी।’
फिलहाल, ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या से बेहद प्यार करती हैं। वह हमेशा अपनी बेटी की ढाल बनकर उनके साथ नजर आती हैं। तो ऐश्वर्या राय की लाडली बेटी आराध्या के बर्थडे लुक पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।