बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ सगाई करने वाले हैं। इस मौके पर उनकी 'गोल धना' की रस्म भी अदा की जाएगी। आइए आपको इस रस्म के बारे में बताते हैं।
Radhika Merchant-Anant Ambani Engagement: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) जल्द ही 'एनकोर हेल्थकेयर' के सीईओ वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बीते दिनों उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे और आज यानी 19 जनवरी 2023 को कपल की सगाई होने वाली है। सगाई के साथ उनकी 'गोल धना' रस्म भी अदा की जाएगी।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज यानी 19 जनवरी 2023 को सगाई होगी, जिसके लिए मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' में तैयारियां की जा रही हैं। सगाई से पहले कपल की 'गोल धना' की रस्म अदा की जाएगी। यह रस्म आज शाम 7 बजे से शुरू होगी। वैसे, आप में से बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे कि 'गोल धना' रस्म क्या होती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं।
गोल धना की बात करें, तो यह विवाह से पहले की जाने वाली एक पारंपरिक गुजराती रस्म है, जिसमें मेहमानों को गुड़ और धनिया के बीज बांटे जाते हैं। इन वस्तुओं को दूल्हे के घर पर वितरित किया जाता है, जहां कार्यक्रम होता है। दुल्हन का परिवार दूल्हे के घर उपहार और मिठाई लेकर आता है और फिर कपल एक-दूसरे को अंगूठी पहनाता है। अंगूठियों के आदान-प्रदान के बाद कपल अपने परिवार की पांच विवाहित महिलाओं से आशीर्वाद लेता है।
इससे पहले, राधिका मर्चेंट की प्री-इंगेजमेंट मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। अपनी मेहंदी की रस्म के दौरान राधिका ने रेगुलर ग्रीन कलर के आउटफिट को छोड़कर फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा पहना था। अपने इस लुक को निखारने के लिए राधिका ने पोल्की चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग-टीका और एक लंबा नेकलेस कैरी किया था। उन्होंने अपने बालों से चोटी बनाकर और उसे फूलों से सजाकर अपने लुक को कंप्लीट किया था। अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के लिए पोज देते हुए राधिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपनी मेहंदी पर 'घर मोरे परदेसिया' गाने पर डांस भी किया था। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अनंत और राधिका का रोका समारोह 29 दिसंबर 2022 को राजस्थान के नाथद्वारा मंदिर में संपन्न हुआ था, जहां उनका पूरा परिवार मौजूद था। अपनी रोका सेरेमनी में राधिका ने गोटा पट्टी वर्क वाला गुलाबी सूट पहना था। वहीं, अनंत ने पर्पल कलर का कुर्ते में दिखाई दिए थे। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें राधिका और अनंत की 'गोल धना' सेरेमनी की तस्वीरों का इंतजार है। वैसे, आपको 'गोल धना' के बारे में यह जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।