आइए यहां हम आपको अंबानी परिवार के सभी सदस्यों की वेडिंग एल्बम से कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपने 'जीवन के प्यार' राधिका मर्चेंट के साथ शादी कर ली है। दुनिया के सबसे धनी परिवारों में से एक होने के नाते अंबानी फैमिली ने अनंत-राधिका की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आइए इस मौके पर हम आपको अंबानी परिवार के सभी सदस्यों की वेडिंग एल्बम से कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
अंबानी परिवार के मुखिया धीरूभाई अंबानी ने 1955 में कोकिलाबेन से शादी की थी। उन्होंने अपने चार बच्चों मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीना कोठारी और दीप्ति सालगांवकर के साथ अपने घर को स्वर्ग बनाया। धीरूभाई और कोकिलाबेन की शादी की कोई तस्वीर किसी भी प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध नहीं है, यहां उनकी शादी के शुरुआती दिनों की एक थ्रोबैक तस्वीर है।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी धीरूभाई अंबानी ने तय की थी, जो नीता के डांस परफॉर्मेंस को देखकर उनसे प्रभावित हुए थे। मुकेश और नीता का लव अफेयर बहुत खूबसूरत रहा और दोनों ने 8 मार्च 1985 को शादी रचाई। हमें नीता और मुकेश की शादी और फेरे की रस्म की कुछ अनदेखी तस्वीरें मिलीं।
अपनी शादी में नीता ने दो साड़ियों को एक साथ जोड़कर ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। उन्होंने अपने परिवार के सम्मान में 'पनेतर' साड़ी पहनी थी और अपने पति के परिवार के सम्मान में 'घरचोला' पहना था। दूसरी ओर, मुकेश ने व्हाइट बंदगला और पायजामा के साथ साफा पहना था।
अनिल अंबानी और टीना अंबानी पहली बार एक शादी में मिले थे। कुछ मुलाकातों के बाद वे प्यार में पड़ गए और 2 फरवरी 1991 को एक पारंपरिक गुजराती स्टाइल में शादी रचाई। शादी के लिए टीना ने व्हाइट एंड रेड कलर की एक ट्रेडिशनल गुजराती साड़ी पहनी थी। वह मैचिंग ज्वेलरी और ग्लैमरस मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, अनिल ने आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर 2018 को बिजनेसमैन आनंद पीरामल से शादी की थी। अपनी शादी के लिए ईशा ने डिज़ाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला का आइवरी कलर का लहंगा पहना था। ईशा ने अपने वेडिंग आउटफिट में अपनी मां नीता अंबानी वेडिंग साड़ी को प्रमुखता से शामिल किया था, क्योंकि उन्होंने नीता की 36 साल पुरानी वेडिंग साड़ी को दुपट्टे के रूप में पहना था और सिर से पैर तक हीरे जड़े हुए थे। आनंद ने आइवरी कलर की शेरवानी में उनका साथ दिया था।
ईशा अंबानी की शादी के बाद उनके जुड़वा भाई आकाश अंबानी ने 9 मार्च 2019 को अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता से शादी की। शादी के लिए श्लोका रेड कलर के अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अपना मेकअप बहुत कम रखा था। उन्होंने रेड एंड गोल्डल कलर का लहंगा चुना था, जिसके साथ उन्होंने हैवी कुंदन हार, माथा पट्टी, नथ और पारंपरिक झुमके जैसे आभूषण पहने थे। दूसरी ओर, आकाश क्रीम कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे।
Mukesh Ambani ने Isha-Akash और Anant की शादी में कितना पैसा किया खर्च? जानें कौन सी है सबसे महंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी ने 20 फरवरी 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड कृषा शाह से शादी की। अपनी शादी के लिए कृषा ने रेड लहंगा पहना था, जिस पर सिल्वर रेशम और क्रिस्टल में फ्लोरल पैटर्न के साथ हैवी कढ़ाई की गई थी। दूसरी ओर, अनमोल क्रीम कलर की शेरवानी में काफी अच्छे लग रहे थे।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को 2017 में उनके आपसी दोस्तों ने एक-दूसरे से मिलवाया था। जल्द ही वे डेटिंग करने लगे और अनंत ने 2023 में श्रीनाथजी मंदिर में राधिका को प्रपोज किया। उसके बाद दोनों ने एंटीलिया में सगाई पार्टी की। मार्च 2024 में राधिका और अनंत ने अपने होमटाउन जामनगर में तीन दिवसीय प्री-वेडिंग वीकेंड और हस्ताक्षर समारोह की मेजबानी की। इसके बाद, जून 2024 में क्रूज पर एक और प्री-वेडिंग समारोह आयोजित किया। उन्होंने 12 जुलाई 2024 को ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शादी रचाई।
अंबानी महिलाओं की परंपरा का पालन करते हुए राधिका मर्चेंट ने भी मशहूर डिज़ाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला का एक खूबसूरत लहंगा चुना। दुल्हनों के रेड एंड व्हाइट आउटफिट पहनने की गुजराती परंपरा को ध्यान में रखते हुए राधिका ने भी 'पनेतर' स्टाइल का लहंगा चुना। वहीं, दूल्हे ने व्हाइट पैंट के साथ एक हैवी एम्बेलिश्ड ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी थी।
खैर, अंबानी अपने जीवन के हर पल को भव्यता के साथ मनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी शानदार शादियां इसका एक परफेक्ट उदाहरण हैं। तो आप इस बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।