एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की पहली पत्नी थीं। दिव्या के मौत के बाद साजिद ने वर्धा (Warda Khan) से शादी कर ली। मौत के 27 साल बाद वर्धा ने उनको लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं क्या?
बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) की मौत आज भी एक पहेली बनी हुई है। महज 19 साल की उम्र में दिव्या भारती इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं। उनकी मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को भी सदमे में डाल दिया था। दिव्या भारती प्रोड्यूसर, डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की पहली पत्नी थीं। दिव्या के मौत के बाद साजिद ने वर्धा (Warda Khan) से शादी कर ली। दिव्या की मौत के बाद वर्धा संग साजिद की शादी काफी चर्चा में रही थी। आज भी लोग दिव्या को लेकर वर्धा को ट्रोल करते हैं। दिव्या भारती की मौत के 27 साल बाद वर्धा ने उनको लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं क्या?
बॉलीवुड हंगामा से लाइव चैट में साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा ने कहा कि, ''मैंने दिव्या भारती की जगह लेने की कोशिश नहीं की। दिव्या का परिवार आज भी उनके परिवार जैसा है। उन्होंने बताया कि दिव्या के पिता और भाई कुणाल आज भी सेलेब्रेशंस में शामिल होते हैं। दिव्या के बर्थडे और एनिवर्सरी पर हम लोग बात करते हैं। मेरे बच्चे जब भी दिव्या की मूवी देखते हैं तो उन्हें बड़ी मम्मी कहकर बुलाते हैं।''
वहीं साजिद को लेकर वर्धा ने कहा, ''साजिद और दिव्या के पिता के बीच गहरे संबंध हैं। दोनों बाप-बेटों की तरह ही रहते हैं। कुणाल और साजिद सगे भाईयों की तरह व्यवहार करते हैं। मैंने कभी भी दिव्या की जगह लेने की कोशिश नहीं की। वह हमारे जीवन का हिस्सा है।''
उन्होंने कहा,'' साजिद आज भी दिव्या के मम्मी-पापा से एक बेटे की तरह मिलते हैं। आप सोच भी नहीं सकते कि दिव्या के पापा और साजिद कितने क्लोज हैं। मैंने कभी दिव्या की जगह लेने की कोशिश नहीं की। मैंने अपनी अलग जगह बनाई है इसलिए मुझे ट्रोल करना बंद करें। वह मेरी जिंदगी की भी अहम हिस्सा हैं। कभी-कभी लोग कहते हैं दिव्या बहुत अच्छी थी। अरे सच में बहुत अच्छी थी। हम लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं।''
आपको बता दें कि 5 अप्रैल, 1993 को फ्लैट की बालकनी से गिरने की वजह से रहस्यमय हालत में उनकी मौत हो गई थी। उस वक्त उनके घर में उनके दो दोस्त और एक मेड थी। जिस वक्त दिव्या इस दुनिया से गईं वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी थीं। महज छोटी सी उम्र में ही दिव्या ने इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस को टक्कर देना शुरू कर दिया था।
दिव्या भारती ने 1990 से 93 के बीच करीब 18 फिल्में की, जिसमें तीन तेलगू फ़िल्में हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'बोबली राजा' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह बॉलीवुड मूवी 'विश्वात्मा' में नजर आईं। दिव्या भारती पर फिल्माया गया विश्वात्मा फिल्म का गाना 'सात समुंदर पार' आज भी पॉपुलर है। विश्वात्मा के अलावा दिव्या भारती ने दिल का क्या कसूर, शोला और शबनम, दीवाना, जान से प्यारा, बलवान, दुश्मन जमाना, दिल आशना है, गीत, दिल ही तो है, क्षत्रिय, रंग और शतरंज जैसी 13 हिंदी फिल्मों में काम किया।
आज भले ही दिव्या भारती इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वह आज भी अपने फैंस के दिलों में रहती हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।